Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम ने आज कूड़ा से भरे बोरी को ऑटो से उतार कर फ़ेंकते वक़्त पकड़ा, बंद करा दिया, 500 का जुर्माना लगेगा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान की समीक्षा पोर्टल पर निरंतर की जा रही है। कर्मचारियों द्वारा आम लोगों को स्वच्छता के बारे जागरूक किया जा रहा है। अब जो लोग स्वच्छता अभियान के विरुद्ध काम करेंगे उनके खिलाफ जुर्माना भी लगाना सुनिश्चित किया गया है और जो भी जुर्माना लगाया जाएगा उसकी 100 फीसदी रिकवरी भी की जाएगी। इसी श्रृंखला में वार्ड-12 के अंतर्गत एक थ्री-व्हीलर द्वारा नीलम बाटा रोड पर कूड़े को बोरे में डालकर सरेआम फेंका जा रहा था जिसको लेकर निगम अधिकारियों ने थ्री-व्हीलर चालक को पकड़ा और उसके थ्री-व्हीलर को इंपाउंड करवा दिया।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि खुले में कूड़ा कचरा फेंकने वालों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। ऐसे लोगों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए सभी 40 वार्डों में टीम बनाई गई है। जो भी व्यक्ति इधर उधर कूड़ा फेंकते हुए मिलेगा उस पर कम से कम 500 रुपए तक का जुर्माना किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने निगम कर्मचारियों को चालान करने की पावर भी दे दिए हैं। निगमायुक्त ने साफ कहा कि कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। क्यूंकि शहर को साफ सुथरा बनाने में केवल निगम और सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि आम जन को भी इसमें हिस्सेदारी निभानी पड़ेगी। जो व्यक्ति जितनी बार कूड़ा फैलाते हुए पाया जाएगा उतनी बार 500-500 रुपए जुर्माना किया जाएगा।निगमायुक्त ने बताया कि स्वच्छता के लिए जिले को तीन वर्गों में बांटा गया है। ए, बी और सी। ए कैटेगरी में वह शहर है जहां स्वच्छता अभियान में पूर्ण रूप से लोग भागीदार बन रहे हैं और स्वच्छता अभियान से जुड़कर नियमित रूप से उसकी अदायगी भी कर रहे हैं। बी वर्ग में वे क्षेत्र आते हैं जो स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किए जाएंगे और प्रेरित होने पर वह लोग फरीदाबाद को क्लीन फरीदाबाद बनाने में पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। तीसरे वर्ग में ऐसे कैटेगरी के क्षेत्र चयनित किए गए हैं, जो लोग पेमेंट करने में असमर्थ हैं। उनके लिए घर-घर जाकर कूड़ा नहीं उठाया जाएगा बल्कि एक स्थान निश्चित कर के खड़ा कर दिया जाएगा वहां उन्हें कूड़ा डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि फरीदाबाद में कहीं भी गंदगी नजर ना आए। नगर निगम के सभी 40 वार्डों में अब कचरा निस्तारण की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है। इसके लिए नगर निगम के पार्षदों का सहयोग भी लिया जा रहा। सभी वार्डों में कचरा निस्तारण किया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा सरकार ने ईडब्ल्यूएस की आय सीमा बढ़ाई,6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ड्यूटी के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले 12 पुलिसकर्मियों को पुलिस उपायुक्त एनआईटी ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

हरियाणा सीआईडी प्रमुख अलोक मित्तल ने आज दिवंगत इंस्पेक्टर की धर्मपत्नी को सौंपा 50 लाख रुपये का चेक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x