Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:वैष्णोदेवी मंदिर से धूमधाम से विदा हुए भगवान गणेश, भक्तों ने लगाए जयकारे


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में भगवान गणपति की धूमधाम से विदाई की गई। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की पूजा अर्चना की और उन्हें भावभीनी विदाई भी दी। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया और भगवान को जलसमाधि दिलवाई। मंदिर में 7 सितंबर को भगवान गणेश  की स्थापना की गई थी और उसी दिन से मंदिर में हर रोज भगवान की भव्य स्तर पर पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन होता रहा है। 17 सितंबर को धूमधाम और ढोल बाजों के साथ भगवान गणेश  की विदाई का आयोजन किया गया। इससे पहले प्रातः कालीन आरती में भगवान गणेश की वंदना की गई और सभी भक्तों ने उनसे प्रार्थना की कि अगले बरस तुम जल्दी आना। इसके बाद जलसमाधि के लिए भगवान को विदा किया गया। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी मंदिर में भगवान गणेश की स्थापना और भव्य पूजा अर्चना की गई। आज सभी भक्तों ने भारी मन से गणेश को विदा किया और जल समाधि के लिए सभी भक्त उन्हेंं लेकर गए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नाच गाकर उनसे प्रार्थना की कि वो अगले साल फिर से उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आएं। इस अवसर पर मंदिर में विमल पुरी, आदि गुर्जर, विनोद पांडे, बलजीत और नरेश सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने गणेशजी के जयकारे लगाए और उन्हें विदाई दी।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव सरूरपुर में तीन अवैध कालोनियों में की जबरदस्त तोड़ फोड़।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सावित्री पॉलिटेक्निक में हुआ कंप्यूटर एप्लीकेशन(आईटी) पर कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर -28 पुलिस चौकी में दबंगों ने की एक शख्स की जमकर पिटाई, इतना पीटा की वह हो गया लहूलुहान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x