Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

17 सितम्बर को अमित शाह फरीदाबाद में करेंगे विजय का शंखनाद : कृष्णपाल गुर्जर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:17 सितम्बर को होने वाली रैली स्थल का निरीक्षण करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने हेतु 17 सितम्बर को सेक्टर- 12 स्थित हुडा ग्राउंड में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह विजय का शंखनाद करेंगे और फरीदाबाद की जनता को संबोधित करेंगे । गुर्जर ने बताया कि रैली को बनाने के लिए सभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है और आगामी 17 सितंबर 2024 को फरीदाबाद में अमित शाह की होने वाली रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। गुर्जर ने कहा कि रैली में लाखों की संख्या में जनता मौजूद रहेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर 17 सितम्बर को फरीदाबाद के सेक्टर- 12 में होने वाली अमित शाह की रैली की तैयारियों का जायजा लेने रैली स्थल पहुंचे। कृष्णपाल गुर्जर और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ रैली स्थल का निरीक्षण किया और रैली की तैयारियों का जायजा लिया ।गुर्जर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा का चंहुमुखी विकास हुआ है और हरियाणा की जनता ने इसे देखा है। मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में जनता सशक्त हुई है और जनता का भारतीय जनता पार्टी में विश्वास भी बढ़ा है। जनता के आशीर्वाद से फरीदाबाद लोकसभा की सभी 9 सीटों पर कमल खिलेगा और नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ से भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा, जिला चुनाव सह प्रभारी विनोद कटियार,जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा , विधायक एवं तिगांव से उम्मीदवार राजेश नागर, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार एवं फरीदाबाद से उम्मीदवार विपुल गोयल, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ सुरेन्द्र जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, सुखबीर मलेरना, मीडिया सह प्रभारी राज मदान आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे ।

Related posts

पहले चरण में हुई जबरदस्त वोटिंग के प्रतिशत ने साफ कर दिया है कि बंगाल की जनता ने प्रदेश में बदलाव का संकल्प ले लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अर्धसैनिक बल की 11 कंपनी, 5000 के करीब पुलिसकर्मी IRB की 2 कंपनी की सुरक्षा में होगा शांतिपूर्ण मतदान

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड पर देखिए किस तरीके से पीसीआर नंबर -25 को धक्का देकर ले जाती पुलिस कर्मी,क्या जनता की सुरक्षा -सेवा कंडम गाडी के भरोसे हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x