Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सुरक्षा गार्डों की दबंगई, वाहन को पार्क करने को लेकर हुए विवाद में रेजिडेंस के साथ गाली-गलौज और डंडे से पीटा-वीडियो वायरल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा की सोसायटी में निवासियों द्वारा सुरक्षा गार्डों से मामूली विवाद पर मारपीट की घटनाएं कम नहीं हो रही है। नया मामला सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी का है जहां पार्किंग विवाद को लेकर सोसायटी के रेजिडेंस को सुरक्षा गार्डों ने गाली-गलौज की और डंडे से पीटा। इस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर- 39 कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज, दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश की जा रही है।  
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो करीब 50 सेकेंड का है।

इसमें साफ दिख रहा है कि पहले गार्ड निवासी के साथ झगड़ा करते है। उसे ढकेलते हुए अंदर ले जाते है। इसके बाद दूसरे गार्ड से डंडा लाने के लिए कहते है। डंडा लाने के बाद जमकर निवासी को पीटते है। गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी के निवासी नवनीत यादव ने सेक्टर-39 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके अनुसार बताया कि गुरुवार को वह अपने दोस्त के साथ सोसाइटी के गेट नंबर 2 पर अपनी गाड़ी पार्क करने की बात कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उनसे हर महीने पांच हजार रुपए की मांग की। विरोध करने पर गार्ड ने अपने साथी बुला लिया। जिसके बाद मारपीट की गई। नवनीत के साथ गाली-गलौज की, उसे डंडे से पीटा। नोएडा ज़ोन एडीसीपी ने बताया कि गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी के अंदर अतिरिक्त वाहन को पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें सचिन बेसोइया और पवन कुमार गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Related posts

अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर, फ्लैट पर गांजे की फार्मिंग कर चला रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, पकड़ा गया-वीडियो देखें

Ajit Sinha

पहले स्कॉर्पियो गाड़ी की बोनट पर केक काटकर जश्न मनाया, फिर नशे में धुत होकर, सुरक्षाकर्मी और राहगीरो से की मारपीट

Ajit Sinha

बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल और दिल्ली/एनसीआर में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के गिरोह का भंडाफोड़, तीन अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x