Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार छठे दिन 06 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र:विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार 85- पृथला विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नयन पाल रावत और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर टेकचंद शर्मा ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी डा. सिद्धार्थ दहिया के समक्ष दो फॉर्म सेट जमा कराए। इसी प्रकार 86- एनआईटी फरीदाबाद विधान सभा के नामांकन के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नीरज शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा के समक्ष, 87- बड़खल विधान सभा के नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कमल बाली ने रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी अमित मान के समक्ष, 90- तिगांव विधानसभा के नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ललित नागर और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पंडित सुभाष चंद्र दुबे गोरखपुरी ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सतबीर मान के समक्ष दो फॉर्म सेट जमा कराए।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 05 सितम्बर 2024 से 12 सितंबर 2024 तक अवकाश के दिन को छोडक़र सभी छह विधान सभाओं के लिए निर्धारित स्थानों पर, 85-पृथला के लिए नामांकन पत्र सेक्टर-12, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी कार्यालय में, 86-एनआइटी के नामांकन के लिए लघु सचिवालय की पहली मंजिल पर स्थित कोर्ट रूम, कमरा नंबर 108 में, 87- बड़खल के लिए एनआइटी नंबर-01 बड़खल एसडीएम कार्यालय में, 88-बल्लभगढ़ के नामांकन उपमंडलीय कार्यालय परिसर बल्लभगढ़, एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़, कमरा नंबर- 03 में, 89-फरीदाबाद के नामांकन के लिए सेक्टर-12, लघु सचिवालय ,एसडीएम कार्यालय, कमरा नंबर-201 में और 90- तिगांव विधान सभा के नामांकन के लिए लघु सचिवालय की चौथी मंजिल पर कमरा नंबर-410 में प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे तक नामांकन दिए जा सकते हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि आज मंगलवार को नामांकन के छटे दिन 88- बल्लभगढ़ विधान सभा, 89- फरीदाबाद विधान सभा में कोई भी नामांकन नहीं आया। किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया।

Related posts

फरीदाबाद: पुनर्वास की मांग को लेकर मजदूर आवाज संघर्ष समिति पूरे खोरी गांव के साथ गांव के चौक पर,सीपी का दिल पिघल गया।  

Ajit Sinha

कड़ाके के ठंड में कार मालिकों को घर के बाहर अपने कारों को खड़ी करना पड़ा महंगा, एक रात में आठ कारों से बैटरी चोरी।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के दयानंद कॉलोनी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x