Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के दयानंद कॉलोनी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गत 16 जनवरी 2025 को प्रदीप कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण यूनिट, फरीदाबाद के द्वारा थाना सूरजकुंड में एक शिकायत दी गई जिसमें बताया गया कि गत 15 जनवरी 2025 को एक एनजीओ द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) को सूचना दी कि एक 16 वर्षीय लड़की के साथ एक ऑटो ड्राईवर ने यौन शोषण किया है व किसी ने लड़की का गर्भपात भी करवाया है।

जिसपर DCPU द्वारा नाबालिक लड़की की काउंसलिंग कराई गई, लड़की ने बताया गया कि जसवन्त जोकि ऑटो चलाते हैं व उसके दोस्त सुल्तान ने साथ मिलकर लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर दयानन्द कॉलोनी ग्रीन फील्ड में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके संबंध में थाना सूरजकुंड में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस टीम ने आरोपित जसवंत और सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयोग ऑटो को भी बरामद किया जा चुका है। दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद :सेक्टर -30 के दशहरा ग्राउंड में जलते हुए मेधनाथ ,कुम्भकर्ण व रावण के पुतलों को एक साथ हजारों दर्शकों ने मोबाइल में किए कैद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ईशा गुलाटी बनी मेसेस इंडिया यूनिवर्स -2018 ,मिसेस यूनिवर्स अन्तर्राष्टीय ब्यूटी पेजेट हैं में भी ख़िताब जितना चाहती हैं, मैं बहुत खुश हूँ ।

Ajit Sinha

पति ने चरित्र पर शक होने पर हथौड़े मार कर अपनी पत्नी की सनसनीखेज हत्या कर दी, आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x