Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पृथला से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा बोले,बीजेपी टिकट न दे तो गद्दार,और टिकट दे तो ईमान दार, वैसे 5 साल पड़ा रहा-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद/पृथला:पृथला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा की नामांकन सभा में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा यह इलेक्शन भारतीय जनता पार्टी का इलेक्शन नहीं है,यह चुनाव हरियाणा के गौरव और स्वाभिमान को बचाने का चुनाव है। कांग्रेस पर गरजते हुए बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा के किसानों, जवानों को नहीं बल्कि भ्रष्टाचार में जेल में बैठे सुरेंद्र पंवार जैसे व्यक्ति को टिकट दी है। कांग्रेस की सोच भ्रष्टाचारियों को चुनाव जीताकर विधानसभा में भेजना है। इस मौके पर उन्होंने राव दान सिंह को भी घेरा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दाग कांग्रेस के प्रत्याशियों पर है जिनके घरों पर ईडी के छापे पड़े हैं।

बिप्लब देब ने कहा कि हरियाणा के लोगों को भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछना चाहिए कि धर्मसिंह छोक्कर को टिकट किसलिए दी है। जनता को लूटने वाले लोगों को कांग्रेस टिकट देकर सत्ता में बैठाना चाहती है। राहुल गांधी गांधी को घेरते हुए बिप्लब देब ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों में विरोध करना कोई बड़ी बात नहीं है,  लेकिन राहुल गांधी विरोध करने के लिए अमेरिका गया और देश का अपमान कर रहा है। ऐसी पार्टियों के नेताओं को सबक सिखाने का यही सही समय है। बिप्लब देब ने कहा कि हरियाणा का युवा, किसान, गरीब और महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। हरियाणा के लोगों के लिए पहले देश और देश की मिट्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विकसित बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बिप्लब देब ने कहा कि जनता को जोश बता रहा है कि 8 जून को आने वाला परिणाम ऐतिहासिक होगा। बिप्लब देब ने कहा कि जनता जनार्दन ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का मन बनाया हुआ है।बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस आपसी गुटबाजी में फंसी हुई है। कांग्रेस का मकसद झूठ बोलकर और गुमराह करके सत्ता हासिल करना है। कांग्रेस के पास गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं का हित करने के लिए कोई नीति नहीं है और ना ही नीयत है। जबकि भाजपा की सरकार ने संकल्प के साथ बिना भेदभाव किए हरियाणा का चौतरफा विकास कराया है।बिप्लब कुमार देब ने पृथला विधानसभा के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी लोग एकजुट होकर 5 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा को लाखों के मार्जिन से जीताकर विधानसभा भेजने का काम करें। उन्होंने कहा कि  भाजपा ने 10 वर्षों में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर मजबूत किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐसे-ऐसे निर्णय लिए हैं जिनसे समाज का हर वर्ग खुश है। सीएम सैनी ने एक लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी, वहीं एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों का पक्का किया। किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हरियाणा को विकसित करना है।बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देश और प्रदेश के मान-सम्मान से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस का सिर्फ एक ही मकसद है ज्यादा से ज्यादा झूठ फैलाकर सत्ता हासिल करना। उन्होंने पृथला वासियों से कहा कि आप लोग कांग्रेस की झूठ से बचें और भाजपा को सत्ता में लाकर प्रदेश का विकास कराएं।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब ही भ्रष्टाचार करना है। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार के कारण हर वर्ग के लोग परेशान थे। योग्य युवाओं को नौकरियां नहीं मिलती थी। नौकरी लेने के लिए पर्ची और खर्ची के साथ-साथ राज नेताओं के चक्कर लगाने पड़ते थे।कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही है। भाजपा सरकार ने हरियाणा के हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कराया है। फरीदाबाद जिला की तस्वीर इन 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बदली है। भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप लोग विधायक चुनकर विधानसभा भेजने का काम करें, बाकी क्षेत्र की तरक्की मेरी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में समय कम है, इसलिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएं मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां बताएं तथा लोगों को कमल के फूल पर वोट देने के लिए प्रेरित करें।

Related posts

फरीदाबाद: पहले महिला से दोस्ती की, फिर उसके साथ जबरन रेप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

खुशखबरी:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल के सफल प्रयास से ग्रीन फिल्ड के हजारों लोगों को टूटी- फूटी सड़कों से मिलेगी निजात।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेकू बता कर उनका जलाया पुतला, एनएसयूआई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x