Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अरावली पहाड़ों के प्रतिबंधित क्षेत्र में पेड़ -पौधे को काट कर, अवैध निर्माणों को बनाने वाले आठ लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सूरजकुंड इलाके में अरावली पहाड़ों के प्रतिबंधित एरिया में पेड़ -पौधें काटने एंव अवैध निर्माण करने के मामले में फोरेस्ट विभाग ने सूरजकुंड थाने में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। पुलिस की मानें तो अभी मामले की जांच किए जा रहे  हैं। इसके बाद ही आरोपी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

फॉरेस्ट विभाग के एरिया इंचार्ज रमेश चपराना ने सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमें में कहा हैं कि गांव अनंदपुर निवासी विनोद, पप्पू, भोला,कल्लू,लीलू,कमल,सरजीत ने अनंद पुर गांव में सुप्रीम कोर्ट द्वारा घोषित प्रतिबंधित एरिया में पेड़ -पौधों को काट कर व पत्थरों को उखाड़ कर,उपरोक्त लोगों ने  जमीनों को लेबलिंग कर दिया और उस पर अवैध निर्माण करना तेजी से शुरू कर दिया। इसके अलावा एमवीएन पाली रोड पर, अवैध रूप से अरावली पहाड़ों के ऊपर चार दीवारी की जा रही थी यह चार दीवारी फूलवाड़ी, जिला पलवल  निवासी नरेंद्र द्वारा किया जा रहा था। सूरजकुंड थाना  पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 188 व 4 /5 पीएलपीए एक्ट  के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ग्रीन फील्ड, फरीदाबाद में कीर्तन समागम आयोजित, पार्षद वीरेंद्र भड़ाना, पत्रकार अजीत सिन्हा हुए सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुम्बई -दादरी रेलवे लाईन के आसपास आने वाले खेतों में खडी गेंहू की फसलों को रेलवे प्रशासन ने गांव प्रहलादपुर में बुल्डोजर से कुचला।

Ajit Sinha

ताजा कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में 8 नए कोरोना संक्रमित के मामले से बढ़कर कुल संख्या 193 हो गई हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x