Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:15 वर्षीय नाबालिग लडकी से दुष्कर्म के मामले में मात्र 6 घंटे में मुख्य आरोपित को मेरठ से किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गत 27 अगस्त को शिकायतकर्ता ने थाना खेडी पुल में एक शिकायत दर्ज कराई की उसकी नाबालिग बेटी के साथ फरवरी व मार्च माह में आरोपित रिभु त्यागी ने दुष्कर्म किया है। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जसलीन कौर के द्वारा तुरंत कार्रवाई के लिए प्रबंधक थाना खेड़ी पुल को निर्देशित किया, जिस पर मुकदमा दर्ज होने के उपरांत ही कार्रवाई करते हुए पीडिता की आरोपित मां को गिरफ्तार करते हुए मुख्य आरोपित रिभु त्यागी को मात्र 6 घंटे में किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी दोनों अलग-अलग रहते है। शिकायतकर्ता की पत्नी आरोपित रिभु त्यागी के साथ फरीदाबाद में रहती है। पीडिता कभी-कभी अपनी मां के पास मिलने के लिए चली जाती थी। माह फरवरी व मार्च में जब पीडिता अपनी मां के पास मिलने के लिए गई तो वहां पर आरोपित ने पीडिता के साथ दुष्कर्म किया.

जब इस दुष्कर्म के संबंध में पीडिता ने अपनी मां को बताया तो मां ने उसको धमका कर चुप रहने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपित का साथ देने के लिए कहा। पिता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना खेडी पुल द्वारा मामला दर्ज किया और पीडिता की आरोपित मां को गिरफ्तार करके मुख्य आरोपित को रिभु त्यागी को उसके घर मेरठ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला आरोपित व मुख्य आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के अंडर पास में आज हुई तेज बारिश का पानी भर गया और उसमें एक ट्रैक्टर डूब गया, लोग हुए परेशान।

Ajit Sinha

बीती रात दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों हत्याएं करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई हैं-पुलिस की जांच जारी

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी की तरफ से नवीन सहित चौदह लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x