Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:गांव प्रहलादपुर में विधायक राजेश नागर को किया सम्मानित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर का गांव प्रहलादपुर में जोरदार स्वागत किया गया। गांव की सरदारी ने उन्हें पगड़ी बांधकर आशीर्वाद दिया। वहीं विधायक ने कहा कि मैंने हमेशा हर वर्ग की आवाज सुनी और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र में हर ओर विकास कार्य चल रहे हैं। हम तिगांव को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने डबल इंजन की भाजपा सरकार को तीसरी बार अवसर देने का मन बनाया है। इसमें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काम करने के तरीके का प्रमुख योगदान है।

आम जनता हमारे दोनों नेताओं की कार्यप्रणाली को बहुत पसंद कर रही है। भाजपा की सरकारें भय, भूख और भ्रष्टाचार को मिटाने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इसमें हमें हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा एक हरियाणवी एक के विचार को मान्यता देती है जिससे सभी को एक सूत्र में बांधने का काम कर रही है। उन्होंने लोगों से आगामी एक अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष जैजू ठाकुर, सरपंच छुट्टन लाल, पोहप सिंह, मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, पूर्व पार्षद एवं प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष विक्रम, अजब चंदीला, नरेंद्र नम्बरदार, उत्कर्ष गर्ग, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील सरधाना, महिपाल सरधना, सतीश सरधाना, धर्मवीर सरधाना, मामचंद सरधाना, दयानन्द नागर, राजेंद्र सरपंच, हरीचंद सरपंच, किसान मोर्चा सचिव कृष्ण अधाना, सुरेंद्र बिधूडी, बीडीसी ओमप्रकाश नम्बरदार, सुनील कुमार, जसवंत अधाना, तिगांव विधानसभा प्रभारी ललित नागर, व्यापारी व्यवसाय प्रभारी तरुण अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि होली खुशहाली का प्रतीक है ।

Ajit Sinha

नए लोगों को भाजपा में शामिल करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने प्रदेश व जिला स्तरीय समितियों का किया गठन, लिस्ट जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 3 दोस्तों ने दोस्ती मिसाल पेश करने के उद्देश्य से आगरा नहर में कूदे , एक लड़के को राहगीरों ने बचाया, दो लापता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x