Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र 89 के मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने शामिल होकर पूजा अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण का आर्शीवाद लिया। इस दौरान मंदिरों में मंदिर प्रबंधन कमेटियों ने सुमित गौड़ का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने सभी लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरे देश भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव के धूम है,

फरीदाबाद शहर के मंदिरों में भी इस बार इस उत्सव को लेकर भव्य झांकियां बनाई गई है, जो कि लोगों का मंत्रमुग्ध कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है,तब-तब भगवान स्वयं आकर उस पाप का नाश करते है। गौड़ ने पूजा अर्चना करके परमात्मा से फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र 89 की जनता की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत सुमित गौड़ ने अपने मित्र अभिषेक के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की।

Related posts

फरीदाबाद: आज वोकल फॉर लोकल मेला: डीसी विक्रम

Ajit Sinha

हरियाणा में आज 72वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया, जाने कौन से जिले में किसने फहराया झंडा 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दुर्लभ किस्म के एब्डॉमिनल एलिफेंटियासिस से पीड़ित 63-वर्षीय महिला रोगी का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में हुआ सफल उपचार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x