Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाएं सहित कुल 20 लोग पकड़े गए।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: थाना साइबर अपराध दक्षिण , गुरुग्राम की टीम ने बीती रात फ्लैट ए-20, ए-21, ए-22 फ्लोरा एवेन्यू सेक्टर-33 सोहना, गुरुग्राम में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार महिलाओं सहित कुल लोगों को गिरफ्तार किए है। ये लोग कस्टमर सर्विस देने के नाम पर विदेशी नागरिकों को ठगने का कार्य करते थे। यह छापेमारी की कार्रवाई एक सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस ने मौके से 16 लैपटॉप व 25 मोबाईल फोन तथा 50 हजार रुपए बरामद किए है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम के प्रभारी मदन लाल की टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना फ्लैट ए-20, ए-21, ए-22 फ्लोरा एवेन्यू सेक्टर-33 सोहना, गुरुग्राम में अवैध/फर्जी तरीके से कॉल सेंटर चलाकर विदेशी नागरिकों को कस्टमर सर्विस देने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए ठगी करने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। 

“ऑपेरशन एंडगेम” जो कि गुरुग्राम साइबर पुलिस की फर्जी कॉल सेंटर के विरुद्ध चलाई जा रही अनूठी पहल है,के तहत कार्रवाई  करते हुए सहायक पुलिस  आयुक्त साइबर अपराध ,गुरुग्राम प्रियांशु दीवान के निर्देशन में एक रेडिंग टीम गठित की गई और उपरोक्त सूचना में बताए गए स्थान पर चलाए जा रहे कॉल सेंटर पर रेड़ की। रेड़ के दौरान उक्त कॉल सेंटर फर्जी/अवैध तरीके से संचालित होना तथा विदेशी नागरिकों को तकनीकी सहायता देने के नाम पर धोखाधड़ी करके ठगी करना पाया जाने पर 4 महिलाओं सहित कुल 20 आरोपितों को कॉल सेंटर से काबू* किया गया, काबू किए आरोपितों के नाम *महेंद्र बजरंग सिंह,आशीष ओझा, मिनलुन, विडनवांग, विखोंबोउ चावंग, अमौर अबोनमई, नामचुंबो ,लब्बोई हाओकिप, अथिहरी लोहरी, के लालबिक्जुअली (महिला), मिनबैते, श्रिया (महिला), पलक(महिला), मनीष कुमार, माओबे संगतम, अचेले (महिला) व रमेश गुरुंग* है । आरोपितों  के खिलाफ धारा 318(4),319 BNS & 43, 66, 66D, 75 IT Act. के तहत थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में मुकदमा  दर्ज करके आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ:आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि *आरोपी महेंद्र सिंह इस कॉल सेंटर का मैनेजर* है, यह अपने उपरोक्त साथियों/कर्मचारियों के साथ मिलकर इस कॉल सैंटर को चलाता हैं। कॉल सेंटर के मालिक/संचालक से पुलिस पूछताछ में यह भी बताया कि यह *मई -2024* से अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर यह काम कर रहा है व ये लोग विदेशी मूल के नागरिकों को *Tech support* की कस्टमर केयर सर्विस प्रदान देने के नाम पर ठगी करते है। आरोपी वेंडर के माध्यम से विदेशी नागरिकों के कंप्यूटर में pop up के माध्यम से एड भेजते हैं। Pop up में टोल फ्री नंबर (TFN) होता है। विदेशी नागरिकों द्वारा टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर *VOIP* के माध्यम से कॉल इनके कॉल सेंटर पर आती है। यह लोग विदेशी नागरिकों को खुद को एक नामी कम्पनी का टेक्नीशियन बताकर उनकी समस्या दूर करने व उनका पैसा सुरक्षित करने के नाम पर उनके कंप्यूटर में *Ultra Viewer एप्लिकेशन डाउनलोड करवा कर* विदेशी नागरिकों के कंप्यूटर सिस्टम का रिमोट एक्सेस प्राप्त कर लेते और विदेशी नागरिकों को हैकर द्वारा उनका कंप्यूटर हैक करने की बात कहकर व उनकी उस समस्या को दूर करने के नाम पर विदेशी नागरिकों से *100-500 डॉलर* तक के गिफ्ट कार्ड खरीदवा लेते तथा उसके बाद इनके अन्य साथी द्वारा भेजे गए बारकोड पर क्रिप्टोकरंसी को ट्रांसफर करवा लेते तथा गिफ्ट कार्ड का नंबर पूछ लेते तथा इनके अन्य साथी द्वारा गिफ्ट कार्ड रिडीम करवाए जाते थे।

Related posts

गुरुग्राम :अपराध शाखा ,फरुखनगर ने 3 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 लाख रूपए के नशीला पदार्थ (मेथाडोन पाउडर) बरामद की हैं।

Ajit Sinha

स्कूल बसों के विशेष जांच अभियान के दूसरे दिन 127 बसों की जांच, 13 के किए गए चालान।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : पुलिस कमिश्नर के. के राव, शहर भर हुई जलभराव, 2000 जवानों ने जाम से लोगों को पहुंचाई राहत, पसीने बहाने वाले जवान होंगें सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x