Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी मुहर से घरेलू सहायक और किराएदार का वेरिफिकेशन करने वाले तीन शातिर जालसाज़ को गिरफ्तार-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर और एसएसपी गौतमबुद्ध नगर की फर्जी मुहर से वेरिफिकेशन करने वाले तीन शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने प्रभारी वैरिफिकेशन सेल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की फर्जी मोहर और दस्तावेज बनाए थे। जिन पर फर्जी साइन करके ये घरेलू सहायक और किराएदार का फर्जी वेरिफिकेशन करते थे। पुलिस की गिरफ्त में खडे रजनीश, राहुल और अमित को पुलिस छपरौली गोल चक्कर से गिरफ्तार किया है.पुलिस डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि वेरिफिकेशन अभियान चलाने के दौरान छपरौली मगरोली के लोगों ने सूचना की। टीम ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो फर्जीवाड़े का पता चला। डीसीपी नोएडा ने बताया कि ये गिरोह, तीनों डेढ़ साल से सक्रिय है। सोसायटी में काम करने वाली घरेलू सहायिका को निशाना बनाते थे। 450 से 500 रुपये में वेरिफिकेशन करा कर दे देते थे। जनवरी 2020 से जिला पुलिस कमिश्नरेट होने के चलते शातिरों की पोल खुलती चली गई। आरोपितों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी दस्तावेज और मुहर आदि बरामद किया गया है. 

Related posts

फरीदाबाद: व्हाट्सएप पर लड़की के आइकन फोटो लगा कर अश्लील फोटो शेयर करने वाला आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

38 वर्षीय युवक की एयर गन/पाइप से हवा भरकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फर्जी कॉल सेंटर का हुआ पर्दाफाश, कॉल सेंटर के मैनेजर व 5 लड़कियां सहित 19 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x