Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सनसनीखेज खुलासा: नजदीकी महिला से प्रेम प्रसंग था, इसलिए उसने अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी -आरोपित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:एक युवक की अपहरण कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में सिटी सोहना गुरुग्राम की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम वीरेंद्र उर्फ़ अजय है। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपित के नजदीकी एक महिला से ऑटो चालक कुलदीप की प्रेम प्रसंग चल रहा था जो उसे पसंद नहीं था। इससे खफा होकर आरोपित वीरेंद्र उर्फ़ अजय ने ऑटो चालक कुलदीप की अपने साथियों के संग हत्या करने की साजिश रची। रची गई साजिश के तहत ऑटो चालक कुलदीप का पहले अपहरण किया , फिर उसकी हत्या कर दी , और उसकी लाश को मंगलम यूनिवर्सिटी के पास खाली प्लॉट में फेंक दिया जहां से पुलिस ने सोमवार को उसकी लाश बरामद की थी। मृतक कुलदीप की लगभग उम्र 27 वर्ष, निवासी गांव रायसीना, सोहना गुरुग्राम है। पुलिस के अनुसार मृतक कुलदीप को गत 5 अगस्त 2024 को सुबह के वक़्त जीडी गोयनका स्कूल के पास से अपहरण किया गया था। मृतक कुलदीप जेडी गोयनका स्कूल के बच्चों को लाने-जाने का काम करता था।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर -7 थाना पुलिस ने आज 71 लाख रूपए के फ्रॉड करने के आरोपित मुकेश तयागी को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

हीट एंड रन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक घायल, शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे

Ajit Sinha

बीती रात बावरिया गैंग का सदस्य व 50 का ईनामी बदमाश रामू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, फरीदाबाद का रहने वाला हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x