Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गौर स्पोर्ट्स वुड सोसाइटी में 24वीं मंजिल से गिरकर घरेलू सहायक की रहस्मयस्थिति में हुई मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-79 के गौर स्पोर्ट्स वुड सोसाइटी के टावर की 24वी मंजिल के फ्लैट से गिरकर 20 वर्षीय घरेलू सहायक की मौत हो गई।  मरने वाले घरेलू सहायक का नाम उड़ीसा निवासी अजय उर्फ भारत रत्न है। मृतक और उसकी पत्नी फ्लैट में ही रहते थे और बतौर घरेलू सहायक और सहायिका अपनी सेवाएं दे रहे थे। जिस समय घटना घटित हुई उस समय फ्लैट का मालिक बाहर था फ्लैट पर उसकी पत्नी मौजूद थी। सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड के अनुसार अचानक से जमीन पर किसी के गिरने की आवाज आई। जब वह पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर खून से सना हुआ पड़ा है. उसकी मौत हो चुकी थी।  सेक्टर-113 थाने की पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अजय और उसकी पत्नी की अक्सर आपस में लड़ाई होती थी। आशंका जताई जा रही है घरेलू कलह से चलते युवक ने ऊंचाई से कूदकर खुदकुशी कर ली। वहीं सोसाइटी के ही कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों को जानने के लिए थाना 113 पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा. इस मामले में पुलिस मृतक की पत्नी से भी पूछताछ करने की बात कह रही है

Related posts

चलती स्विफ्ट कार लगी आग, कार मे सवार दंपति और बच्चो ने कूद कर बचाई जान, सभी सै. 8 फरीदाबाद के निवासी हैं।  

Ajit Sinha

दिल दहला देने वाला हादसा, रेलवे के क्रॉसिंग को पर कर रहे एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत

Ajit Sinha

3 बदमाशों को 2 पिस्टल , 1 देशी कट्टा , 7 जिंदा कारतूस सहित अपराध शाखा -17, गुरुग्राम की टीम ने धर दबोचा, 20 मुकदमें दर्ज है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x