Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

अंबाला के बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, बिजली निगम अधिकारियों को लगाई फटकार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज शाम अंबाला के 12 क्रॉस रोड पर उत्तरी हरियाणा विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय में एकाएक पहुंचते हुए आउटर लार्ज रोड पर धीमे गति से चल रहे पोल शिफ्टिंग के कार्य पर नाराजगी जताई। विज ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व स्टाफ को इस मामले को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि, आउटर लार्ज रोड पर पोल शिफ्टिंग का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है और आखिर विभाग इस कार्य को कब पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि पोल शिफ्टिंग का कार्य यदि पूरा होगा तो ही आउटर लार्ज रोड की सड़क को नया बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा सड़क निर्माण रूकने के कारण स्थानीय लोगों व वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह प्राथमिकता से किए जाने वाले कार्य में लगातार देरी कर रहे है जोकि उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है।अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज हुए पूर्व मंत्री अनिल विज ने मौके से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला व विभाग के एमडी डा. साकेत कुमार को फोन लगाते हुए अम्बाला छावनी में बेहद धीमे चल रहे इस मामले से अवगत कराया।गौरतलब है कि अम्बाला छावनी आउटर लार्ज रोड को नया बनाने का कार्य नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है, मगर रोड पर पुराने बिजली पोलों के शिफ्ट नहीं होने के कारण यह कार्य धीमा चल रहा है। बिजली के पोल बिजली निगम द्वारा शिफ्ट किए जाने है।

Related posts

2024 चुनावों को लेकर जेजेपी का मंथन: संवाद’ में अजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों और प्रवक्ताओं को दिया विजय मंत्र

Ajit Sinha

एचपीएस अधिकारी बलजीत सिंह को डीएसपी, लोकायुक्त हरियाणा नियुक्त किया गया है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पंजाबी फिल्म ‘शूटर’ के प्रदर्शन पर  अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x