Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रदूषण विभाग के एसडीओ रणदीप संधू और भट्टा प्रधान योगेश साढ़े पांच लाख रूपए की रिश्वत लेते पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो,फरीदाबाद  की टीम ने आज हरियाणा प्रदूषण बोर्ड, पलवल के एक  एसडीओ सहित दो लोगों को साढ़े पांच लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसमें दूसरा आरोपित प्राइवेट आदमी हैं जिसके माध्यम से आरोपित एसडीओ ने साढ़े पांच लाख रूपए की रिश्वत ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपित एसडीओ का नाम रणदीप संधू और भट्ठा प्रधान योगेश  होडल , जिला पलवल है।  इनके खिलाफ फरीदाबाद थाना एसीबी में मुकदमा नंबर -16 , दिनांक 2 .अगस्त -2024 , धारा 7 ,7 ए पीसी एक्ट 1988 , 308 (2), बी. एन. एस के तहत दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भट्टे से निकलने वाले प्रदूषण को लेकर भट्टे मालिक पर भारी जुर्माना लगाने, ना देने के बदले  में भट्टे को सील करने की धमकी देने, सील न करने के एवज में साढ़े पांच लाख रूपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता शिव सिंह , निवासी गांव सिहोल, तहसील व जिला पलवल रिश्वत का पैसा उन्हें देना नहीं चाहता था, इसलिए उसने एसीबी के वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया। आज इंस्पेक्टर शोरन लाल के नेतृत्व में टीम ने राजपत्रित अधिकारी डॉ. शक्ति पाल , जिला रोजगार अधिकारी , जिला रोजगार कार्यालय , पलवल की उपस्थिति में जाल बिछाया , और भट्टा प्रधान योगेश व एसडीओ रणदीप संधू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। 

Related posts

भरोसे का कत्ल कर नगदी और लाखों के जेवरात की चोरी कर भागने वाली नौकरानी गिरफ्तार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा आम चुनाव-2024: हरियाणा पुलिस ने स्थापित किया चुनाव सेल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम चुनाव के लिए आज गुरुवार को प्राप्त हुए तीन नामांकन पत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x