Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के लोग बिजली कट की वजह से रात भर जाग-जाग कर मच्छरों से करते है युद्ध,गुस्सा उतारते है व्हाट्सएप ग्रुप में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से बिजली रहती बहुत कम है, पर जाती बहुत ज्यादा है, ऐसे में कॉलोनी के लोग इस बात का गुस्सा अपनी ही कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप अक्सर उतारते हुए नजर आते है,क्यूंकि उन्हें तो बिजली के बिना नींद तो बिल्कुल नहीं आती, जिन्हें नींद आती भी है तो ऐसे उन्हें कतई सोने नहीं देते,की आवाज बनकर आज ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में एक टीम दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र ढुल से सेक्टर -23 स्थित कार्यालय में मुलाकात की,और ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों को लगातार बिजली कट की वजह से हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। इस के साथ ही उन्होनें सम्बंधित एसडीओ को तुरंत बिजली स्थिति सुधारने के सख्त निर्देश दिए।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर पी.सी. मीणा प्रेस रिलीज के माध्यम से अक्सर 24 घंटे बिजली देने का दावा आमजनों से करते है पर उनका ये दावा जमीनों पर उनके ही सम्बंधित अधिकारी खोखला करते हुए नजर आते है। ताजा तरीन यह मामला ग्रीन फील्ड कॉलोनी से आया है जहां पिछले पांच -छह दिनों से लगातार बिजली रहती कम है, और जाती ज्यादा है। ऐसे कट की यहां के निवासी गण रात -रात भर जाग -जाग कर मच्छरों से युद्ध करते हुए नजर आते है। जब सुबह होती है तो बिजली कटौती होने की वजह से पानी की सप्लाई में दिक्कत आती है, इस दौरान हर पल पानी की बहुत ज्यादा जरूरत होती है,पानी के बिना लोग ब्रश नहीं कर सकते है, ना ही साबुन से अपने हाथों की सफाई कर सकते है, ना ही बाथरूम जा सकते है,ना ही नहा सकते, इसके बिना न तो बच्चों को स्कूल भेज सकते,ना ही लोग अपने ऑफिस या काम धंधे पर जा सकते है। कुल मिला इंसान का जीवन बहुत ही मुश्किल में पड़ जाता है। कई बार ये भी देखा गया है कि बिजली-पानी की किल्लत की वजह से घर के अंदर पति -पत्नी में गृह क्लेश हो जाती है। ऐसे लोगों की पत्नी झगड़े के बाद मायके चली जाती है गुस्से में, अपने बच्चों को पति के साथ घर पर छोड़ जाती है. इन हालातों में पति की तो मुश्किलें और ज्यादा बढ़ जाती है। ये सब होती बिजली विभाग के निक्कमेपन की वजह से,इन हालातों में लंबी बिजली करने से पूर्व बिजली विभाग को गंभीरता से सोचना चाहिए कि उनके बिजली कट सिर्फ बिजली कट ही नहीं है, लंबी बिजली कट, कई बार रिश्तों की भी कट कर देती है। इन सभी पहलुओं को धयान में रखते हुए ही ग्रीन फील्ड सहित शहर के अन्य हिस्सों में बिजली कट करने से बच्चें, लोग बिजली विभाग को खूब दुआ देंगे।

Related posts

फरीदाबाद को राधाष्टमी पर मिली 302 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूरजकुंड की बड़ी/मुख्य चौपाल में अंतरराष्ट्रीय लोक कलाओं की भव्य प्रस्तुतियां।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जनसूचनाओं में लापरवाही बरतने वाले दोषी अधिकारी पर आयोग की ओर से 25000 का जुर्माना लगाया जा सकता है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x