Athrav – Online News Portal
खेल चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

पेरिस ओलंपिक 2024 : भारत से 115 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, 25 खिलाड़ी केवल हरियाणा के.सीएम ने खिलाड़ियों को दी बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:विश्व में खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक 2024 खेलों की शुरुआत 26 जुलाई, 2024 से पेरिस में हो चुकी है, जिसमें कुल 115 खिलाड़ी भारत देश का प्रतिनिधि त्व करेंगे। इन 115 खिलाड़ियों में से 25 खिलाड़ी केवल हरियाणा से हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश व देश के अन्य खिलाड़ियों को ओलंपिक में जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे और भारत देश का मान सम्मान विश्व में बढ़ाएंगे।नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2 प्रतिशत जनसंख्या वाले हरियाणा से 22 प्रतिशत खिलाड़ियों का चयन पूरे हरियाणा राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और यहां के लोग इस बात को समझते हैं कि इस स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचने के लिए किस तरह की लगन, मेहनत और दृढ़ता की जरूरत होती है। हम ओलंपिक जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों की तैयारी करते समय खिलाड़ियों के सामने आने वाली शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से वाकिफ हैं। इसलिए हमारी सरकार निरंतर विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत को सम्मान देते हुए राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक पदक विजेताओं को देश में सर्वाधिक पुरस्कार राशि दी जाती है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। इतना ही नहीं, राज्य सरकार सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी 15 लाख रुपये की राशि देती है।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम जिला में 115 करोड़ लागत की 18 सड़क परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने सैक्टर -48 हूड्डा मार्किट में 40 लाख की लागत से बनने वाली पार्किग की सडक का किया शुभारंभ ।

Ajit Sinha

बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, ये तो ट्रेलर है, पिक्टर बाकी है- भूपेंदर सिंह हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x