Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

साइबर ठगों ने पॉर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का भय दिखा कर महिला डॉक्टर से ठगे 60 लाख रुपए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
डिजिटल दुनिया में बढ़ते अपराध किसी बुरे सपने से काम नहीं है, इसका शिकार नोएडा में रहने वाली महिला डॉक्टर हुई है, जिसे साइबर ठगों ने पॉर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का भय दिखा कर 59 लाख रुपए ठग लिए.इतना ही नहीं इन ठगों ने महिला डॉक्टर को 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। अपने साथ कोई ठगी का अहसास होते ही महिला डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है. जिसकी जांच साइबर क्राइम पुलिस कर रही है। साइबर अपराध करने वाले लोगों को भय दिखा कर अपने जाल में फसाते हैं ऐसा ही भय का ताना-बाना साइबर ठगों ने सेक्टर-77 में रहने वाली महिला डॉक्टर पूजा गोयल के इर्द-गिर्द बुना और 13 जुलाई को कॉल कर खुद को टेलीफोन रेगुलेटरी ऑफ़ इंडिया का कर्मचारी बात कर कहा कि, उसके मोबाइल से पॉर्न वीडियो भेजे जा रहे हैं। और लेडी डॉक्टर को पॉर्न वीडियो स्कैम शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसके नाम से अरेस्ट वारंट जारी करने की बात कही। महिला डॉक्टर को स्काइप कॉल पर रखकर डरा धमका कर करीब 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा इसके बाद दहशत में आई महिला डॉक्टर ने 15 जुलाई को 59.54 लख रुपए लाख रुपए साइबर ठगों के बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया है। तब महिला डॉक्टर को एहसास हुआ कि इसके साथ ठगी की गई है, तो उसने इसकी शिकायत नोएडा की सेक्टर -36 स्थित साइबर थाने में दर्ज कराई. सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम विवेक रंजन राय ने बताया कि 13 जुलाई को डॉक्टर पूजा के साथ हुई ठगी की शिकायत गत 22 जुलाई को दर्ज की गई है और इस मामले की जांच की जा रही है जिन अकाउंट में पैसे गए हैं उनकी डिटेल मिल गई है। उन्हें वेरीफाई किया जा रहा है। उसके पश्चात कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

रफ्तार का यह जुनून एक हंसते-खेलते परिवार पर भारी पड़ा ट्रक और वैगनआर कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपित दिलीप देवल एनकाउंटर में मारा गया , 5 पुलिसकर्मी भी घायल

Ajit Sinha

घर से लाखों रूपए के जेवरात एंव नकदी चोरी कर भागने वाली एक नौकरानी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया- अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x