Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

मंडी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की नुकीला हथियार (सुआ) घौंप कर हत्या करने के मामले में 1 आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पार्किंग को लेकर किराएदार के साथ हुए झगडे में दुकान मालिक कूद पड़ा और उसने भी झगड़ा शुरू कर दिया और भारत भूषण की बर्फ तोड़ने वाले सुआ घोंप कर सनसनीखेज हत्या कर दी, और वारदात वाले स्थान से फरार हो गया। अपराध शाखा , सेक्टर -40 गुरुग्राम की टीम ने आज आरोपित जय भगवान को सोनीपत से गिरफ्तार किया है। इनकी खांडसा मंडी गुरुग्राम फ्रूट की दुकान है, आपस में दोनों पक्ष पडोसी दुकानदार है। यह खुलासा आज बृहस्पतिवार को एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है। ये वारदात खांडसा मंडी, गुरुग्राम में गत 24 मई 2026 को अंजाम दिया गया था। ,
एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24.05.2026 को थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में अस्पताल से एक सूचना भारत भूषण निवासी खांडसा मंडी, गुरुग्राम की इलाज के दौरान मृत्यु होने के संबंध में प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर ज्ञात हुआ कि भारत भूषण की लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई है। मृतक भारत भूषण के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 24.05.2026 को सुबह 5:00/5:30 बजे के दौरान इनकी फ्रूट की गाड़ी को अपनी दुकान के सामने लगा रहे थे। इस दौरान इनके साथ वाली दुकान में राहुल नामक व्यक्ति ने इनकी गाड़ी को नहीं लगने दिया और दुकान मालिक जय भगवान को बुला लिया। जय भगवान ने आते ही इनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया तथा नुकीली चीज से उसके भाई भारत भूषण की छाती पर वार किया जिसके बाद उसका भाई बेहोश हो गया। जिस पर ये उसके भाई को अस्पताल में लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया। उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए आरोपित को दिनांक 26.05.2026 को सोनीपत से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम जय भगवान उर्फ सीटू (उम्र-49 वर्ष)  निवासी हीरानगर, गुरुग्राम है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित ने पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपित  पर जुआ अधिनियम के तहत 02 मुकदमा गुरुग्राम में पहले भी अंकित हैं।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से हत्या में प्रयोग हुए नुकीले हथियार (सुआ) को बरामद किया जाएगा। आगामी कार्यवाही की जाएगी। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

गौ तस्कर गैंग के तीन बदमाश अरेस्ट, एक फरार बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में दबोचा।

Ajit Sinha

दिल्ली व मुम्बई के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाकर जुआ खिलाते हुए 3 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

चार साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया डिजिटल रेप, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x