Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : खेड़ीपुल थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने व एक बच्चे की मां बनाने वाले को धर दबोचा, एसएचओ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : खेड़ीपुल थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक लड़की से बलात्कार करने और एक बच्चे की मां बनाने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं। यह घटना वर्ष 2016 की हैं पर यह मुकदमा अगस्त -2017 को दर्ज की गई थी। पुलिस बतातें हैं कि आरोपी शख्स अमरजीत को अदालत में पेश किया जहां से आरोपी शख्स अमरजीत को नीमका जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना हैं कि उनके थाने में मुकदमा नंबर 166 दर्ज हैं जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 को दर्शाया गया हैं। उनका कहना हैं कि नहरपार की रहने वाली 22 वर्षीय लड़की को बहला फुसला कर व शादी का झांसा देकर उसके साथ बिहार व हाल मुंझेड़ी गांव  निवासी अमरजीत ने कई बार बलात्कार किया जिससे वह गर्भवती हो गई और जिसकी वजह से पीड़िता ने  एक बच्चे को जन्म दिया। उनका कहना हैं कि इसके बाद से आरोपी शख्स अमरजीत  उस लड़की को छोड़ कर फरार हो गया
जिसकी पीड़ित लड़की ने अपने स्तर पर काफी तलाश की पर उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था से दुखी होकर पुलिस में उसने आरोपी शख्स अमरजीत के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 के तहत  मुकदमा दर्ज करवा दिया। इस मुकदमें में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमरजीत को  बीते शुक्रवार को  गिरफ्तार कर लिया और आरोपी शख्स अमरजीत को अदालत में पेश कर दिया गया जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया।
 

Related posts

प्रयास वैलफेयर एसोसिएशन ने 6000 बच्चों को किताबें,1000 बच्चों जूते बांटें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट का गांव फरीदपुर में बने 6 से अधिक अवैध फार्म हाउस पर चला बुलडोजर-अवैध निर्माण व प्लॉटिंग  बर्दाश्त नहीं।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर आज “अथर्व न्यूज़” के संपादक अजीत सिन्हा के निवास स्थान पर पहुंचे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x