Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर अरेस्ट, कब्जे से 30 लाख रूपए के 205 किलोग्राम गांजा बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोतवाली सेक्टर- 63 थाना पुलिस उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब 30 लाख कीमत का 205 किलो से ज्यादा का गांजा बरामद किया. ये गांजा एनसीआर में सप्लाई करने के लिए ट्रक में छुपा कर उडीसा से लाया जा रहा था। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले तस्कर को भी अरेस्ट  किया है. अन्य की तलाश की जा रही है। अन्तर्राज्यीय स्तर पर गांजे की तस्करी करने वाला गांजा तस्कर कासम दिन को एसजेएम कट छिजारसी के पास बने फुटओवर ब्रिज के पास से अरेस्ट किया गया. जो ट्रक में क्रेटो के नीचे छिपा कर 205 किलोग्राम गांजा तस्करी कर उडीसा से गाजीपुर, दिल्ली ले जा रहा था. एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदयेश कठेरिया ने बताया. कि गांजा तस्कर कासमदीन से बरामद गांजे के बारे में पूछताछ की गई  तो उसने बताया इस ट्रक में गांजे को लेकर उड़ीसा से चला था और पुलिस से बचते-बचाते गांजे को लेकर गाजीपुर, दिल्ली जा रहा था। लेकिन मैं रास्ता भटकने के कारण ग्रेटर नोएडा पहुँच गया था और अब रास्ता पूछते-पूछते दिल्ली जा रहा था तभी पुलिस ने मुझे पकड लिया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि कासमदीन ने पूछताछ के दौरन बताया कि यह गांजा शक्ति सिहं और ट्रक के मालिक तस्लीम ने उड़ीसा से खरीदकर उक्त गाडी मे लोड कराकर दिल्ली में गाजीपुर पहुँचाने के लिए बताया था तथा उन दोनों के द्वारा मुझे वही मिलने के लिए कहा गया था। जो गांजा तस्कर उड़ीसा से कम कीमत में गांजा लाकर पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के कई जिलों और सीमावर्ती राज्यों में अधिक कीमत पर सप्लाई करते है। गांजा तस्कर कासम दीन आपराधिक इतिहास एवं इसके नेटवर्क में शामिल शक्ति सिहं, तस्लीम आदि अन्य और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा पूछताछ में आए अन्य तथ्यों पर भी पुलिस टीम द्वारा जानकारी की जा रही है।

Related posts

पलवल में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मीरपुर में छिपकर पहुंचे जमाती के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज: डीसी नरेश   

Ajit Sinha

चंडीगढ़: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने जिला नूह में ली नूह व पलवल जिला के पुलिस अधिकारियों तथा ग्राम प्रहरियों की बैठक

Ajit Sinha

गांव पलवली में महिलाओं ने शराब के ठेके में की तोड़फोड़, शराब के पेटियों को लूट कर ले जाते हुए का देखिए लाइव वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x