Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गार्डन गैलेरिया मॉल के पार्किंग में फायरिंग करने वाले दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, अरेस्ट , सस्पेंड

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा सेक्टर- 38 के स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में तैनात दो सिपाहियों ने पार्टी के बाद पार्किंग में सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग की। इस फायरिंग की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और शोर शराबा हो गया। सूचना पर कोतवाली 39 पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को थाने से जमानत दे दी गई। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट  गाजियाबाद में दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर मामले की जांच कर रही है 
हमेशा विवादों में रहने वाला नोएडा का गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर विवादों में है इस बार विवाद माल के पार्किंग में हुई फायरिंग को लेकर है यह फायरिंग गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में तैनात दो सिपाहियों ने पार्टी के बाद नशे में धुत होकर पार्किंग में सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग की फायरिंग की इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई और सूचना मिलने पर कोतवाली 39 पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां से पता चला कि फायरिंग करने वाले गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंदर आने वाले थाना इंदिरापुरम में तैनात सिपाही हैं पुलिस ने कांस्टेबल धीरज और मुकुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया लेकिन उन्हें फौरन ही जमानत मिल गई। नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि गत 12 तारीख को देर रात कोतवाली 39 पुलिस को सूचना मिली थी कि गार्डन गैलरिया मॉल के बाहर पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार से फायरिंग हुई है.  पुलिस की जांच में पता चला कि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में दो लोग मौजूद थे जिनका नाम धीरज और मुकुल था दोनों थाना इंदिरापुरम गाजियाबाद की सिपाही है. मुकुल के नाम पर पिस्टल इशू थी.  पूछताछ के दौरान मुकुल बताया कि पिस्टल को रखने के दौरान यह फायर हुई है. इस फायर से किसी को चोट नहीं पहुंची है.  इस सूचना पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया, जिसमें उन्हें जमानत मिल गई है.  उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करने के लिए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को सूचित किया गया. जिस पर पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद में दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर मामले की जांच कर रही है। 

Related posts

हाईराइज सोसाइटी में BMW सवार की दबंगई, गेट पर चेकिंग से भड़का युवक, बूम बैरियर तोड़कर हुआ फरार-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में सीनियर ने अपने साथ काम करने वाली लड़की की प्रेमी का चाकू से गोद कर बेहरमी से हत्या कर दी-अरेस्ट

Ajit Sinha

6 ऐसी महिलाओं को अरेस्ट किया जो गर्भवती महिला से बच्चों का सौदा करके नवजात बच्चों को खरीदने और बेचने का धंधा करते थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x