Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के कर्मचारियों ने हरियाणा पुलिस गेम्स में जीते गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पदक.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा पुलिस के द्वारा 12 से 14 जुलाई तक *45वें हरियाणा पुलिस गेम्स* का मधुबन,करनाल में आयोजन किया गया। जिसमें फरीदाबाद पुलिस की तरफ से मुख्य सिपाही बलजीत,सिपाही परमजीत, रिक्रूट सिपाही सौरभ,मोहित,अरविन्द तथा महिला रिक्रूट सिपाही ज्योति व काजल ने हिस्सा लिया था। जिसमें 125 किलोग्राम वेट में हेड कांस्टेबल बलजीत ने गरेको रोमन (GRECO ROMAN) कुस्ती में गोल्ड (Gold) व फ्री स्टाइल (FREE STYLE )कुस्ती में Bronze, कांस्टेबल परमजीत ने बॉक्सिंग में 60 किलोग्राम वेट में गोल्ड एवं रिक्रूट सिपाही सौरभ ने कुस्ती में 67 किलोग्राम वेट में सिल्वर मेडल जीता है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मधुबन करनाल में जुलाई माह में *45वें हरियाणा पुलिस गेम्स* आयोजित हुए। जिसमें फरीदाबाद की तरफ से मुख्य सिपाही बलजीत, सिपाही परमजीत व पुलिस लाईन से रिक्रूट सिपाही सौरभ, मोहित, अरवीन्द, महिला रिक्रूट सिपाही ज्योति और काजल ने हिस्सा लिया है। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने सभी पुलिस खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखें और भविष्य में अगले स्तर पर भी मेडल जीतकर फरीदाबाद पुलिस का नाम रोशन करें।

Related posts

फरीदाबाद :इंडियन नेशनल लोकदल ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार को देखते हुए आज सीपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव झुग्गी छायंसा व छायंसा में किया ग्रामीणों से संवाद.

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक होटल में 24 साल की एक नर्स की उस के प्रेमी ने गला घोंट हत्या कर दी, केस दर्ज ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x