Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिक को अभीरक्षा में लेकर भेजा बाल सुधार गृह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना सारन की टीम ने आज बिट्टू बजरंगी को धमकी देने के सनसनीखेज मामले में एक नाबालिक को अभिरक्षा में लिया है। और अभिरक्षा में लिए नाबालिक को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। आरोपित के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद किया है। आरोपित की उम्र मात्र 15 साल है , और 11 वीं का छात्र है।   
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 10 जुलाई 2024 को सारन थाने में बिट्टू बजरंगी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोप लगाए गए थे कि उसके पास गत 6 जुलाई को किसी अनजान नंबर से फोन आया और एक लाख रुपए देने और जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने इस मामले में एक नाबालिक को अभिरक्षा में लिया है जिसकी उम्र 15 वर्ष है और वह 11वीं कक्षा में पढ़ता है। नाबालिक राजस्थान के डीग एरिया का रहने वाला है जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह इंस्टाग्राम चलाता है और इंस्टाग्राम पर उसने बिट्टू बजरंगी की आईडी देखी और वहां से उसका मोबाइल नंबर निकालकर उसे धमकी दी थी। जिस फोन से नाबालिक द्वारा धमकी दी गई थी वह फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा नाबालिक को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: मतगणना केंद्र में किसी भी एजेंट का मोबाइल, घड़ी, बेल्ट व पैन नहीं होगा अलाउड : डीसी

Ajit Sinha

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने आज भारत के युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया

Ajit Sinha

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x