Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीसी निशांत कुमार यादव ने स्वयं फील्ड में उतरकर पीक आवर्स में गांव धनकोट में ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: गुरूग्राम फरुखनगर सड़क मार्ग पर गांव धनकोट में ट्रैफिक जाम की समस्या के निवारण के लिए डीसी निशांत कुमार यादव ने पीक आवर्स में स्वयं फील्ड में उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी के उपरोक्त दौरे में डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज सहित लोक निमार्ण व सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।डीसी निशांत कुमार यादव ने स्थानीय ग्रामीणों से गुरुग्राम फर्रुखनगर मार्ग पर दोनों दिशाओं के ट्रैफिक दबाव व उसके कारण गांव धनकोट में लगने वाले जाम की जानकारी लेने उपरांत संबंधित अधिकारियों को उक्त मार्ग पर पॉट होल्स को भरने व पीक आवर्स में ट्रैफिक को वन वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीक आवर्स में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए गुरुग्राम से फरुखनगर की दिशा में जाने वाले वाहनों को नहर के साथ लगते रास्ते पर डाइवर्ट किया जाए। इसी प्रकार फरुखनगर से गुरुग्राम आने वाले ट्रैफिक को गांव धनकोट के बीच पुराने रास्ते पर डाइवर्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डाइवर्जन के दौरान आमजन व वाहन चालकों को किसी प्रकार परेशानी ना हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। वहीं बरसात के मौसम में सड़क पर यातायात व्यवस्था सुगम व सरल हो। इस संदर्भ में उन्होंने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क की मरम्मत और पैच वर्क का कार्य जल्द किया जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो। डीसी ने कहा कि शहरी व ग्रामीण की सड़कें ऐसी होनी चाहिए कि वे अन्य राज्य व जिलों से आने वाले वाहन चालक भी यहां से अच्छे अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क की मरम्मत व पैच वर्क में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। कहा कि जहां पर सड़क उबड़-खाबड़ हैं वहां पर सड़क को समतल किया जाए।

Related posts

उपायुक्त अजय कुमार व निगमायुक्त अशोक गर्ग ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Ajit Sinha

हरियाणा: वैक्सीनेशन को लेकर देश के 24 बड़े शहरों में करवाए गए सर्वे में गुरूग्राम प्रथम-अनिल विज

Ajit Sinha

निर्यात, मोटा अनाज व रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देने पर बजट में देंगे ध्यान – मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x