Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा: वैक्सीनेशन को लेकर देश के 24 बड़े शहरों में करवाए गए सर्वे में गुरूग्राम प्रथम-अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत सरकार ने देश के 24 बड़े शहरों में वैक्सीनेशन को लेकर करवाए गए सर्वे में 49. 3 प्रतिशत के साथ गुरुग्राम को प्रथम स्थान दिया है। विज ने बताया कि गुरुग्राम में 12 जून 2021 तक 8,51,154 वैक्सीनेशन की दोनों डोज नागरिकों को लगाई गई है।

जिसमें 60,029 हेल्थ केयर वर्कर (एचसीडब्ल्यू) को दोनों डोज, 55,408 फ्रंट लाइन वर्कस को दोनों डोज, 60 वर्ष या 45 से 60 वर्ष तक के सामान्य नागरिकों को 4,88,009 को दोनों डोज व 18 से 44 वर्ष तक के नागरिकों को भी 2,47,708 वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगाई गई हैं ।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सर्वे में इंदोर 44.9 प्रतिशत के साथ दूसरे, कोलकता 42.7 प्रतिशत के साथ तीसरे, चेन्नई 39.2 प्रतिशत के साथ चैथे व वडोदरा शहर 38.7 प्रतिशत के साथ पांचवे स्थान पर रहा। इसी प्रकार, बेंगलोर शहर का 38.4 प्रतिशत, गौतम बुद्वा नगर 38.1 प्रतिशत, भोपाल 37.9  प्रतिशत,  जयपुर 36.7 प्रतिशत, हेदराबाद 35.0 प्रतिशत, अहमदाबाद 31.4 प्रतिशत, पूणे 28.2 प्रतिशत, त्रिवेंद्रमपुरम का 27.9 प्रतिशत वैक्सीनेशन है।

Related posts

डुप्लीकेट बेटनोवेट-एन क्रीम तैयार करने वाली नकली मेडिकल फैक्ट्री का क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, मालिक अरेस्ट।

Ajit Sinha

ममता स्वीट्स में पिस्तौल की नोंक पर हुए लूट के एक मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच -10 एंटी स्नेचिंग स्टाफ ने छीनी हुई मोबाइल फोन को ओलेक्स के जरिये बेचने वाले एक अपराधी को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x