Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

प्रॉपर्टी कारोबारी उमाशंकर गर्ग ने हाथ जोड़ कर सीएम नायब सैनी व कृष्णपाल गुर्जर सहित सभी विधायकों का किया धन्यवाद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रॉपर्टी कारोबारी उमा शंकर गर्ग ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी,केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मिनिस्टर जे.पी. दलाल,तिगांव से विधायक राजेश नागर,विधायक नरेंद्र गुप्ता, हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, अजय गौड़ के प्रयासों से करीब 16 महीने पूर्व प्रदेश भर में स्टिल्ट पार्किंग के साथ बन रही 4 मंजिला भवनों पर जो हरियाणा सरकार के द्वारा विभिन्न कारणों से जो रोक लगाई थी,को फिर से मंजूरी दिए जाने पर धन्यवाद किया है। गर्ग का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आज फैसले से प्रदेश के हजारों बिल्डरों और दुकानदारों में ख़ुशी की लहर हैं, और उन्हें नई ऊर्जा मिली है।
उमा शंकर गर्ग ने कहा कि पिछले वर्ष -23 फ़रवरी 2023 को हरियाणा सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से स्टिल्ट पार्किंग के साथ बन रही चार मंजिला भवनों पर रोक लगाईं थी। इसके बाद से फरीदाबाद सहित प्रदेश भर के बिल्डरों में मायूसी छा गई थी। और इस बीच में बिल्डरों की टीमें बिखर गई थी,मजदूर यहां से पलायन कर रहे थे , और पलायन कर भी चुके हैं। उन्हें यहां काम मिल नहीं रहा था। इसके अलावा बिल्डरों के साथ प्रदेश के सैकड़ों बड़े -छोटे व्यापारी जो जुड़े थे,जैसे सीमेंट , ईंट , डस्ट , पत्थर , टायल , लड़की में खिड़की दरवाजे आदि शामिल है,के काम धंधे बिल्कुल थम सी गई थी, में भी आज मुख्यमंत्री नायब सैनी के एक फैसले से बहुत ही ज्यादा ख़ुशी की लहर दौड़ गई हैं। अब फरीदाबाद सहित प्रदेशों के हजारों बिल्डर लोग अपने काम में नई ऊर्जा के साथ फिर से जुट गए है।

Related posts

सेक्टर-48 में चुनावों को लेकर हुई महिलाओं की पंचायत, महिलाएं वोट के लिए जागरूक करेंगी

Ajit Sinha

23 दिसंबर को लघु सचिवालय में दिशा कमेटी की बैठक, सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे अध्यक्षता: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:घायलों को देख परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने रूकवाया अपना काफिला,मां के आंचल में खजाना होता है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x