Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश दिल्ली

भोले बाबा के आयोजित सत्संग में मची भगदड़ में लगभग 60 लोगों के मारे जाने की खबर, कई लोगों के घायल होने की खबर है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के हाथरस के रतिभानपुर में भोले बाबा के सत्संग के समापन के दौरान जल्दी निकल ने होड़ में एकदम से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में लगभग 60 लोगों के मारे जाने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन बचाव कार्य में तेजी के साथ जुटा हैं.हाथरस भगदड़ के मामले में हाथरस के डीएम आशीष कुमार का कहना है, ”…जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है और लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है…डॉक्टरों ने मुझे करीब 50-60 मौतों का आंकड़ा बताया है” … कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति एसडीएम द्वारा दी गई थी और यह एक निजी कार्यक्रम था… मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है… प्रशासन का प्राथमिक ध्यान सभी संभव सुविधाएं प्रदान करना है.बताया जा रहा है कि अब तक इस हादसे में 90 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर हैं मरने वाले की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती हैं। इस दुखद हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने दुःख जताया है। और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इस पूरे हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नजर बनाए हुए है। कांग्रेस सांसद व प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस दर्दनाक हादसे पर दुःख जताया है, ने कहा कि घायलों को इलाज मिले। बताया गया है कि आयोजित सत्संग में हजारों लोग शामिल थे। इस संबंध में आयोजित सत्संग में बाबा और आयोजक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि आयोजक ने बाकायदा एसडीएम से परमिशन लिया हुआ था।

Related posts

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में आज 620 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी के साथ 400 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली की जनता को सौंपा

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी त्रिपुरा , मेघालय व नागालैंड में मिली जीत के बाद, जश्न मनाने बीजेपी केंद्रीय कार्यालय पहुंचे, लाइव देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x