Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 17 वर्षीय लड़की की हत्या उसकी मां, भाई , मामा, मौसा व मौसी ने गला घोंटकर की थी, और घर में दफना दी-3 अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गांव धौज में 17 वर्षीय लड़की की गलाघोंट कर हत्या कर,अपने ही घर में दफनाने जाने के सनसनीखेज वारदात को मृतका लड़की परवीना की मां , भाई वाजिव , मामा निज्जा, मौसा मुजफरुद्दीन व मौसी हनीफा ने रची हुई साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया था। इस प्रकरण में पुलिस ने आज तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मृतका लड़की परवीना की मौसी हनीफा, मौसा जफरुद्दीन व भाई वाजिव है। पुलिस की माने तो आरोपितों ने 11 महीने पूर्व में गला घोंट कर हत्या कर दी , और कानून के आंखों धूल झोंकने व सबूत नष्ट के नियत से मृतका लड़की परवीना के शव को अपने घर में ही दफना दिया था। पुलिस ने गत 27 जून को इनके घर के अंदर खुदाई कर मृतका लड़की परवीना के कंकाल को बरामद किया था। हत्या का मुख्य कारण ये था कि 11 महीने ने पूर्व 17 वर्षीय लड़की परवीना किसी लड़के के साथ चली गई थी , बाद में वापिस आ गई थी ,जिससे उसके परिवार की बदनामी हो रही थी, और मृतका लड़की परवीना के पिता सऊदी अरब में नौकरी करता हैं। उसी ने पुलिस को ईमेल करके सनसनीखेज वारदात की सूचना दी थी। इसके बाद इस प्रकरण की खुलासा हुआ है। शुरुआती दौर में मृतका लड़की की मां ने पुलिस को गुमराह करने के लिए यह कहा था कि लड़की ने ताने बाने से परेशान होकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी, इसके बाद उसने शर्म के मारे उस के शव को अपने घर में ही दफना दिया था। जांच में पता चला पुलिस को कि ये सनसनीखेज वारदात एक सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया था।

Related posts

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में एक शख्स को साइबर क्राइम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद बना अवसरों की धरती: मेगा जॉब फेयर में 5 हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी 1500 को मिला रोजगार।

Ajit Sinha

पटाखों के धमाकों के बीच पुलिस और इंटर स्टेट वाहन चोरों के गैंग के बीच हुई मुठभेड़, 2 घायल, 3 को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x