Athrav – Online News Portal
नोएडा

जेपी विश टाउन के कॉसमॉस टावर की लिफ्ट हुई खराब, एक घंटे तक फंसी रहीं 2 महिलाएं- देखें वीडियो।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : नोएडा के सेक्टर- 134 स्थित जेपी विश टाउन के कॉसमॉस टावर की लिफ्ट में दो महिलाएं फंस गई। जिसके कारण बुरी तरह से महिलाएं डर गईं। ये महिलाएं करीब एक घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसी रहीं। उन्होंने इमरजेंसी अलार्म का बटन दबाकर मदद पाने की कोशिश की, लेकिन किसी प्रकार की मदद उन्हें नहीं मिल पाई। आखिरकार गार्ड और अन्य लोगों की मदद से लिफ्ट खोली गई और दोनों को रेस्क्यू किया गया.इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सोसायटी के टावर K 51 लिफ्ट में फंसी महिलाओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस में महिलाएं मदद की गुहार लगा रही हैं। गार्ड और अन्य लोगों उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे है है। सोसायटी के लिफ्ट के सहारे ऊपर जा रही थी, तभी तकनीकी खामी के चलते लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट रुकने के बाद महिलाओं ने आपातकालीन बटन दबाया. लेकिन किसी प्रकार की मदद उन्हें नहीं मिल पाई। महिलाएं बुरी तरह से डर गई।महिला की पुकार को सुन कर लोग और सिक्योरिटी गार्ड लिफ्ट पर पहुंच गए और लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया लेकिन लिफ्ट का डोर नहीं खुला लेकिन झरोका हो गया, जिससे हवा अंदर जाने लगी और महिलाओं से बातचीत होने लगी. मेंटेनेंस से लोग मौके पर पहुंचे। लिफ्ट का डोर खोल कर दोनों घरेलु सहायिका का रेस्क्यू किया गया।

Related posts

यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार होंडा सिविक कार खराब खड़ी ट्रैवलर बस से टकराई, 2 लोगों की मौत, 6 लोग घायल।

Ajit Sinha

डॉक्टर के घर में अकेली नाबालिग लड़की की हत्या कर, बदमाशों ने की 25 लाख की लूट

Ajit Sinha

पुलिस और ऑटो लिफ्टर गैंग के बीच हुए मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x