Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

4 लुटेरों को अरेस्ट कर इनके कब्जे से 6 पिस्टल, 5 मैगजीन , 102 जिंदा कारतूस, एक लूटी हुए कार बरामद किए है-वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अपराध शाखा , सेक्टर -39 की टीम ने आज गवर्नमेंट कॉलेज , सेक्टर -9 , गुरुग्राम के पास से एक लूटी हुई कार से 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपितों के नाम दीपक,उम्र 25 वर्ष, निवासी गाँव बारियावास थाना कसोला, जिला रेवाड़ी, नगेन्द्र सिंह नीमवाल , उम्र 30 वर्ष, निवासी नई बस्ती सैक्टर-8, गुरुग्राम, धर्मेन्द्र, उम्र 31 वर्ष, निवासी गाँव रामपुर आटा, थाना रोजका मेव, जिला नूंह तथा साहिल,उम्र 21 वर्ष निवासी जैकमपुरा, जिला गुरुग्राम है। पुलिस ने इन सभी लुटेरों के पास से 6 ऑटोमैटिक पिस्टल , 5 मैगजीन , 102 जिंदा कारतूस व एक लूटी हुई हुंडई कार बरामद की हैं। इंचार्ज विश्व गौरव की माने तो ये सभी आरोपित किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे , जिसे एक सूचना के आधार पर दबोचा गया है।

Related posts

मादक पदार्थों के तस्करो पर कसा पुलिस का शिकंजा, 5 तस्कर गिरफ्तार, 65 किलो से ज्यादा गांजा बरामद  

Ajit Sinha

निवेश के नाम पर 2.53 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में 3 आरोपित पकडे गए।

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गाँव दौलताबाद स्थित खेल स्टेडियम में बहुउद्देश्यीय हॉल के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x