Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत फरीदाबाद में चलाया जायेगा व्यापक पौधारोपण अभियान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की पहल को आगे बढ़ाते हुए जिला फरीदाबाद में एक व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जायेगा। नगर निगम फरीदाबाद की देखरेख में चलाये जाने वाले इस अभियान में नगर निगम के अलावा जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), वन विभाग, विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, औद्योगिक संघ और गैर सरकारी संगठन सक्रिय रूप से भागीदारी करेंगे। ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत चलाये जाने वाले इस पौधारोपण अभियान की रूपरेखा पर चर्चा के लिए आज जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल, विक्टोरिया औद्योगिक समूह के महाप्रबंधक एसएस बांगा के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समाज सेवी गंगा शंकर मिश्रा के संयोजन में आयोजित हुई बैठक में विभिन्न सहयोगी विभागों, संघों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा ‘एक पेड़ मां के नाम ’अभियान को सफल बनाने के लिए योजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी को भागीदारी निभानी होगी।शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्देश्य प्रकृति के प्रति प्रेम और आदर का भाव पैदा करना है ताकि प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी सचेत हो। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम संदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में सभी स्कूलों, कालेजों तथा विश्वविद्यालयों स्तर पर इको-क्लबों को प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने फरीदाबाद में बड़खल झील को पुनर्जीवित करने में वर्तमान सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की भी जानकारी दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने शहरीकरण और औद्योगीकरण के कारण वनों की कटाई और प्रदूषण के भयानक परिणामों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संबंधी समस्याओं का सामना कर रही है, ऐसी समस्याओं से उबरने के लिए आज पेड़ लगाना जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने विश्व विद्यालय द्वारा विगत दो वर्षों से चलाये जा रहे हरियाली पर्व अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के द्वारा विश्वविद्यालय पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा दे रहा है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल ने कहा कि पौधारोपण अभियान का उद्देश्य फरीदाबाद में लघु वन विकसित करना है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून, 2024 को नई दिल्ली में पीपल का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की थी। इस अवसर पर उन्होंने दुनिया भर के लोगों से आह्वान किया था कि अपनी मां के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में सभी एक पेड़ जरूर लगाये और धरती माता की रक्षा का संकल्प लें। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया I

Related posts

फरीदाबाद :मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा दिए गए बड़े सौगात का लाखों लोगों को मिलेगा फायदा, कृष्णपाल गुर्जर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नीमका जेल में जेल बंदियों के शपथ ग्रहण समारोह में स्वच्छता की शपथ दिलाई और पौधारोपण भी किया, गुर्जर।

Ajit Sinha

शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में आज होगा तीसरी अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x