Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

कांग्रेसी नेताओं ने ठेकेदारों के सिर फोड़ा फरीदाबाद लोकसभा चुनाव की हार का ठीकरा, भीतरघात, कार्रवाई की मांग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में किए गए बेहतर प्रदर्शन पर जिले के कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका र्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सहित केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद जताया है। शुक्रवार को मैगपाई होटल में कांग्रेसी नेताओं में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़, आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रवेश मेहता, पूर्व पार्षद जगन डागर, युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, वीरपाल गुर्जर, वेद प्रकाश यादव, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, वरिष्ठ नेता ललित बंसल, राजकुमार शर्मा, संजय सोलंकी, अशोक रावल आदि नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करके हरियाणा में पांच सीटें जीतने पर प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हुआ है और वह विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने फरीदाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप की हार का ठीकरा कई विधानसभाओं के कुछ ठेकेदारों के सिर पर फोड़ते हुए कहा कि उनकी वजह से फरीदाबाद की सीट पार्टी को गंवानी पड़ी, अगर यह ठेकेदार पार्टी समर्पित भावना के तहत काम करते तो कांग्रेस प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल कर सकते थे। इन ठेकेदारों न केवल कांग्रेस प्रत्याशी को गुमराह किया बल्कि वर्करों के कार्यक्रम भी रद्द करवा दिए, बूथों में बाहर के बच्चे बिठा रखे थे, जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को चुनावी हार के रूप में भुगतना पड़ा। कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से मांग की कि वह फरीदाबाद की हार का विश्लेषण करें और जिन नेताओं ने पार्टी को भीतरघात नुकसान पहुंचाया है, उसके खिलाफ सख्त एक्शन ले ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सरकार बना सके।

Related posts

फरीदाबाद: युवती का रास्ता रोक शादी का दबाव बनाने, मना करने पर मारपीट करने वाले आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने कर्मचारियों से इस संकट की घड़ी में किसी तरह की हड़ताल या धरने प्रदर्शन न करने की अपील की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूरजकुंड के चार्मवुड में बुजुर्ग का अपहरण कर हत्या करने वाला नौकर और उसका दो दोस्त निकला,अरेस्ट-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x