Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में बीते 4 दिनों से हो रही पानी की किल्लतों ने हजारों परिवारों के जीवन के सिस्टम को हिला दिया- वीडियो।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पिछले चार दिनों से पानी की जबरदस्त किल्लत झेल झेल कर यहां के हजारों लोग अब बहुत ज्यादा परेशान हो चुके है, कहते है कि पानी की किल्लत की वजह से उनका जीवन बिल्कुल बेकार हो चुकी है। घरों में पानी नहीं होने से सही समय पर वह लोग अपने काम धंधे पर नहीं जा पा रहे हैं , ना ही वह लोग अपने कपडे धो पाते , ना ही अपने घरों की सफाई कर पाते है, ना ही वह लोग इस भीषण गर्मी के तपन में नहा पाते है, बाहर के साथ -साथ अब घरों में भी धूप की तपन महसूस होती है।

हजारों परिवार का इस भीषण गर्मी में पानी किल्लत की वजह से उनकेजीवन का पूरा का पूरा सिस्टम हिल चुका है, आखिर करे तो क्या करे, अब कुछ समझ में नहीं आ रहा है। अब तो लोग यहां अपने अपने फ्लैट बेच कर जाने की बातें करने लगे है। इस बारे में ग्रीन फील्ड सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना है कि आज चौथा दिन है, यहां पानी की एक बूंद नहीं है, पानी की बहुत ज्यादा दिक्कतें है, यहां के हजारों परिवार बके लोग हुत ज्यादा परेशान है। पानी की जरूरत को पूरा के लिए 1000 तक की रकम देकर पानी के टैंकर खरीदने को मजबूर है, अब टैंकर की मांग इतना ज्यादा बढ़ गई है की, अब पानी के टेंकर भी मिलने बंद हो गए है। यहां के लोग इतना ज्यादा परेशान है पानी की किल्लत की वजह से। इस मामले में एफएमडीए के अधिकारी एनडी वशिष्ठ का कहना है कि पिछले दिनों एनएचआई के द्वारा खुदाई का काम किया जा रहा था, इस वजह से पानी की सप्लाई में दिक्कतें आई थी,ये ठीक होने के बाद, उसमें फिर से दिक्कतें आ गई थी। इस वजह से ग्रीन फील्ड में पानी की दिक्कत आई थी, अब बिल्कुल ठीक हो गई है,और पानी की सप्लाई भी सुचारू रूप से शुरू हो गई है, अब ग्रीन फील्ड के हजारों निवासियों को पानी की कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Related posts

भाजपा विधायक राजेश नागर ने तिगांव की सब्जी मार्केट पड़ाव क्षेत्र में लोगों व दुकानदारों को बांटे कपड़े के थैले 

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्रशासन की लापरवाही से सूरजकुंड रोड पर एकत्रित हुए 400 लोग, कच्चे रास्ते से घुसे हैं यह सभी लोग, जांच जारी हैं: पुलिस

Ajit Sinha

हरियाणा के आला नेताओं की बैठक, बनाई गई लोकसभा चुनाव के लिए कार्य योजना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x