Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरूग्राम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 489 पात्र लाभार्थियों को भेंट किए सौ-सौ गज प्लॉट के कब्जा आवंटन पत्र

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम के मंडलायुक्त रमेश चंद्र बीधान ने कहा कि अंत्योदय उत्थान के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही हरियाणा सरकार जनकल्याणकारी नीतियों को निरंतर धरातल पर पूरी गंभीरता के साथ क्रियान्वित कर रही है। हरियाणा सरकार ने आज मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती जैसी महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र बीपीएल परिवारों को सौ-सौ वर्ग गज के प्लॉट का कब्जा आवंटन पत्र देकर अंत्योदय उत्थान की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।मंडलायुक्त सोमवार को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 100-100 वर्ग गज प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। गुरूग्राम के सेक्टर 27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने जिला के सोहना, फरूखनगर व पटौदी ब्लॉक के 489 पात्र लाभार्थियों को प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र भेंट किए। गुरूग्राम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायब सिंह के संबोधन व योजना पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का लाइव प्रसारण भी किया गया था।मंडलायुक्त रमेश चंद्र बिधान ने वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही यह कालोनियां गांव की सीमा के साथ विकसित की जाएंगी और इनको पक्के रास्ते बनाकर गांव से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अंत्योदय उत्थान के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही हरियाणा सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इन कॉलोनियों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हों और हर गांव में योग्य पात्रों को इसका लाभ अवश्य मिले। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि जो पात्र लाभार्थी इस योजना से अभी तक वंचित है। उनके लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें वे अपना आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में प्लॉट देने के लिए भूमि उपलब्ध नही है तो ऐसे व्यक्ति को सरकार की ओर से प्लॉट खरीदने के लिए अधिकतम एक लाख रुपये तक कि वित्तिय साध्य उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र के लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि प्लॉट कब्जा अथवा रास्ते को लेकर उनकी कोई भी समस्या हो तो वे अपने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। मुख्यातिथि ने इस दौरान ग्राम पंचायतें एवं ग्रामीणों से इस योजना को कामयाब करने में अपना सहयोग देने का आह्वान भी किया।इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ जगनिवास, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस परेड में गुरुग्राम यातायात पुलिस का शानदार प्रदर्शन, प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया गौरव।

Ajit Sinha

अवैध शराब से भरे कैंटर सहित 01 आरोपित को अपराध शाखा, सोहना, गुरूग्राम की टीम ने किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha

यदि आप मृत्यु के बाद भी अपने निकट संबंधी और प्रियजन की आंखों को देखना जारी रखना चाहते हैं, तो समाधान उपलब्ध है-मंडलायुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x