Athrav – Online News Portal
नोएडा

सांसद महेश शर्मा ने त्रिकोणीय मुकाबले इस बार हैट्रिक लगाते हुए, पांच लाख साठ हजार मतो से रिकार्ड जीत हासिल की


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा ने इस बार उन्होंने हैट्रिक लगाते हुए 5,59,472 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। बड़ी जीत के पीछे त्रिकोणीय मुकाबला भी बड़ा कारण रहा। सपा गठबंधन के डॉ. महेंद्र सिंह नागर और बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच बराबरी की लड़ाई के चलते भाजपा के डॉ. महेश शर्मा के जीत का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले दोगुना तक पहुंच गया। फूड मंडी परिसर में सुबह पहले बैलेट और फिर ईवीएम खुलते ही भाजपा जीत की राह पर थी।

गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा ने पहली लीड भले ही 19 हजार मतों की ली, मगर हर चक्र में जीत का अंतर बढ़ाते ही गए। अंतिम चरण तक की गिनती तक यह अंतर 5,59,472 मतों में बदल गया। भाजपा प्रत्याशी ने बीते लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 27015 मत ही ज्यादा पाए हैं, मगर बदले सियासी समीकरण ने उनकी जीत को पांच लाख से ज्यादा के अंतर तक पहुंचा दिया। इस बार सपा प्रत्याशी 2,98,357 और बसपा के उम्मीदवार को 2,51,615 मत हासिल हुए। अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद डॉक्टर महेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद और बधाई दी उन्होंने कहा कि हमने अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा और उन्होंने विकास के मार्ग से जो विकसित भारत बनाने का सपना देखा उसे लोगों ने सराहा और व्यापक समर्थन दिया

Related posts

12 घंटे में दूसरा एंकाउंटर: भारतीय खेल प्राधिकरण के जनरल मैनेजर धर्म पाल शर्मा के साथ हुई लूट का खुलासा

Ajit Sinha

आंधी का कहर, निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरने से पार्किंग में खड़ी 14 गाड़ियां चकनाचूर, बड़ा हादसा टला.

Ajit Sinha

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के प्रतीकात्मक पुतले को जलाकर जश्न मनाने वाले कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना भूले,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x