Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 ने एक शख्स को 150 पेटी अंग्रेजी शराब की पेटियों सहित किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 पुलिस ने शराब की तस्करी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार, उसके पास से एक टाटा 407 गाडी सहित 150 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। शराब की कीमत बाजार में लाखों में बताई जा रहीं हैं।

प्रभारी विमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम बीती रात मुजेसर इलाके में गश्त कर रहीं थी उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक गाडी टाटा 407 में अंग्रेजी शराब की 150 पेटियां भर कर सारन ,बिहार ले जाया जा रहा हैं,उनका कहना हैं कि मुखविर द्वारा बताएं गए स्थानों पर जब उन्होनें छापा मारा तो वह गाडी पकड़ा गया के बाद गाडी की तलाशी ली गई तो उसमें से अंग्रेजी शराब की 150 पेटियां बरामद की गई हैं और गाडी चालक सुरेंद्र कुमार भारती, निवासी बनपुरा ,सारन,बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनका कहना हैं कि आरोपी सुरेंद्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह शराब की 150 पेटियां यहाँ से बिहार ले जा रहा था और वहां पर इन बोतलों को महंगे दामों में बेच कर मोटा मुनाफा कमाना चाहता था। उनका कहना हैं आरोपी सुरेंद्र कुमार को आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: प्रयास सोशल वेलफेयर की मदद से सैकड़ों टीबी मरीजों को सर्दी के मौसम में कम्बल व डाइट का किया वितरण ।

Ajit Sinha

पावर हाउस कॉलोनी में लाल किशन लाइनमैन क्वार्टर की छत की प्लास्टर गिरी, बच्चे की जान बाल बाल बची, कार्यकारी अभियंता के खिलाफ गुस्सा।

Ajit Sinha

गेट और कैट में सफल विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x