Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने आज नहरपार के भूपानी क्षेत्र में कई अवैध निर्माणों व प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय को तोडा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट  ने आज नहरपार के भूपानी गांव में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें दो अवैध कालोनियों को तहस -नहस करते हुए कई अवैध निर्माणों को बुल्डोजर की सहयता से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व भूपानी थाना के एसएचओ अनिल कुमार कर रहे थे।

जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके नेतृत्व में जई सूरज कत्याल,बसंत कुमार,प्रदीप राणा,अजरुद्दीन व सुरेश ने नहरपार के भूपानी क्षेत्र में तोड़ फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। उनका कहना हैं कि  छह एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से दो  कालोनियों को विकसित की जा रही थी,जिसकों आज उनके टीम ने बुल्डोजर की सहयता से तहस -नहस कर दिया और वहां बने रोड नेटवर्क, दो प्रॉपर्टी डीलरों की ऑफिस, दो निर्माणधीन मकानों व 30 से अधिक डीपीसी को तोड़ दिया। उनका कहना हैं कि इसके अलावा 30 मीटर ग्रीन बेल्ट में बने  दो निर्माणों को भी तोड़ दिया हैं। उनका कहना हैं कि वह अपने क्षेत्र में अवैध निर्माणों व अवैध कालोनियों  को कतई बर्दास्त नहीं करेंगें।

Related posts

बल्ल्भगढ़ :अंर्तराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन ने 10मीटर एयरपिस्टल की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मैडल जीत कर शहर नाम किया रोशन।

Ajit Sinha

फैकल्टी ऑफ मीडिया स्टडीज की ओर से वर्कशॉप का आयोजन

Ajit Sinha

EPF मॉल के पास ग्रीन बेल्ट एरिया में एक शख्स की मिली लाश, जेब में मिले 2 एटीएम कार्ड से सादिक अली के रूप में हुई पहचान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x