Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया का हुआ आकस्मिक निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई गणमान्य लोग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व हरियाणा लेबर फेड के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया का आज तडक़े हृदय गति रुकने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक,वे मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे पार्क में घूम कर आए थे और अपने निवास पर आकर बैठे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। सुरेंद्र तेवतिया 51 वर्ष के थे , वह अपने पीछे पत्नी व दो बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है।  वह काफी मिलनसार इंसान थे और पिछले कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय रहकर लोगों के सुख-दुख में भागीदारी निभाते रहते थे। उनके अचानक हुए निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-8 स्थित श्मशान घाट में किया गया, जहां उनके बड़े बेटे जय तेवतिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी शव यात्रा में पूर्व मंत्री करण दलाल, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा,  कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई टिपर चंद शर्मा, राकेश भड़ाना, हरेंद्र भाटी जिलाध्यक्ष आप, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी शर्मा, राजेश रावत, बलदेव अलावलपुर, बलजीत कौशिक सहित शहर के राजनेता, शिक्षाविद, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने शामिल होकर परमपिता परमात्मा से तेवतिया परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दो लाख रूपए के डिमांड करने पर पत्नी की हत्या करने के आरोपी को फतेहाबाद से किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:शीतलहर व कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की करें पालना : डीसी

Ajit Sinha

पराली जलाने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज,पंच – सरपंच भी होंगें जिम्मेदार : उपायुक्त अतुल कुमार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x