Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : भारतीय विद्या निकेतन स्कूल के तीन छात्रों के अपहरण किए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं,केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र से स्कूल गए तीन छात्रों को  एक साथ अपहरण किए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। तीनों छात्र एक ही स्कूल के छात्र हैं और तीनों की उम्र तक़रीबन 11 साल से लेकर 15 साल के बीच की हैं। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 365 के तहत इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर -19 के मकान नंबर -674 निवासी रामपाल ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उनका बेटा कृष्णा सुनेजा (15 साल ), उसका दोस्त विशाल व आरियन बीते 5 दिसंबर को सेक्टर -18 स्थित भारतीय विद्या निकेतन स्कूल पढ़ने हेतु गए थे पर वह लोग अपने स्कूल नहीं पहुंचे जिस पर उन्होंने अपने स्तर पर तीनों छात्रों को काफी तलाश की  पर उन तीनों छात्रों का कहीं भी पता नहीं चल सका। उनका कहना हैं कि उन्हें आशंका हैं कि उनके बेटे कृष्णा सुनेजा सहित तीनों छात्रों को किसी अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया हैं। इस संदर्भ में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर, गायब हुए तीनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांचवें दिन 4 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

गर्ल फ्रेंड ने शादी से इंकार किया तो बलात्कार, फिर से शादी से इंकार किया तो गला काट कर हत्या करने की कोशिश, बॉय फ्रेंड अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग में 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं, सुरेंद्र बजाड़ को फरीदाबाद में किया नियुक्त। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x