Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

कंपनी घाटे में, 40 करोड़ कर्ज, लेनदारों की धमकी, लेनदार घर आने लगे, से तंग आकर परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर -37 के कोठी नंबर-406 में वीरवार की रात एक ही परिवार के 6 लोगों के द्वारा हाथों के नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश करने के मामले में लेनदारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 , 365 , 506 , 34 के तहत थाना सेक्टर -37 सराय ख्वाजा में आज दर्ज कर जांच की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। जिनके खिलाफ दर्ज की गई हैं , उनके नाम किशन मुंबई, स्वामी जी अहमदाबाद, सन्नी जैन रोहिणी, गौरी उर्फ़ दीवानसुख दुबई , रॉकी , आकाश, व 10 अन्य लोगों के नाम शामिल है। इस सनसनीखेज वारदात में श्याम गोयल , उम्र 72 साल की मृत्यु हो गई। बाकी के पांच लोगों का इलाज अभी एक निजी अस्पताल में चल रही है।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि  पीड़ित अनिरुद्ध गोयल ने दर्ज मुकदमे में कहा है कि उसकी नोएडा में एक कंपनी चल रही है।  उसने बताया कि उसने मार्केट से लगभग  40 करोड रुपए उठाए थे परंतु समय पर पैसे वापस नहीं कर पाया तो कर्ज देने वाले उसे फोन करके धमकी देने लगे और उसके घर पर आने लगे। अनिरुद्ध ने जिनसे कर्जा लिया था वह उसे पैसे वापस देने के लिए धमकाने लगे और पैसे नहीं देने की सूरत में जान से मारने की धमकी देने लगे।  उन्होंने बताया कि दो व्यक्ति रात करीब 11:00 बजे उनके घर पर आए थे जिन्होंने गार्ड के साथ धक्का मुक्की की और गार्ड का अपहरण करके ले गए। बाद में गार्ड को लाजपत नगर उतारकर फरार हो गए।  इसी से तंग आकर अनिरुद्ध ने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों ने नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रात लगभग 1 बजे मौके पर पहुंची और एसीपी मोनिका, एसीपी क्राइम अमन यादव, क्राइम ब्रांच, एफइसएल टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।उनका कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर किशन मुंबई,स्वामी जी अहमदाबाद, सन्नी जैन रोहिणी,गैरी उर्फ दीवानसुख दुबई, रॉकी, आकाश व 10 अन्य के खिलाफ 306,365,506,34 का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की माने तो मामले की जांच करके आरोपितों  के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के तत्वाधान में 9 दिवसीय संगीत मय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञानामृत का आयोजन

Ajit Sinha

पंचकूला साइबर क्राईम थाने के लिए 98 नए पदों को राज्य सरकार ने दी मंजूरी: गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

बागवानी अधिकारी सहित निजी व्यक्ति तथा ड्राइवर को ₹500000 की रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x