Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो हरियाणा

खरगे बोले- केंद्र में नहीं बनने जा रही मोदी सरकार, इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार- लाइव वीडियो देखें 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, अब इसमें कोई शक नहीं है कि केंद्र में मोदी सरकार नहीं आने जा रही,इस बार इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। हरियाणा में इंडिया गठबंधन लोकसभा की सभी दस सीटों पर जीत दर्ज करेगा।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को हरियाणा के जगाधरी में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को भारी मतों से जिताने का आह्वान करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार बताया।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की हर बात झूठी निकली है। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करते समय देश से 50 दिन मांगे थे, विदेशों से काला धन लाने के लिए 100 दिन मांगे थे, अच्छे दिनों के लिए दस साल मांगे थे। अमृत काल और विकसित भारत का सपना दिखाया था। मगर कुछ नहीं हुआ। विशाल जनसैलाब के बीच बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, नरेंद्र मोदी युवाओं को बेरोजगार रखना चाहते हैं। हरियाणा में एक लाख 82 हजार पद खाली पड़े हैं। सरकारी नौकरियों की भर्ती निकलती है, मगर पेपर लीक हो जाता है और परीक्षा स्थगित हो जाती है। हरियाणा की तरह ही केंद्र में भी 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं। मोदी सरकार इन पदों को नहीं भर रही। क्योंकि इन नौकरियों में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आरक्षण देना पड़ जाएगा। मोदी सरकार युवाओं के लिए फ़ौज में अग्निवीर योजना ले आई। इस योजना में चार साल के बाद युवा फिर बेरोजगार हो जाएंगे। इस योजना से तंग आकर हरियाणा, पंजाब के लोग अपने बच्चों को नौकरी के लिए विदेश भेज रहे हैं। मोदी युवाओं को पक्की नौकरी नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार आने पर हरियाणा फिर से नंबर वन राज्य होगा। खरगे ने महंगाई को लेकर भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया। 

Related posts

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के लिए आज सातवें दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने तकनीकी बढ़त बढ़ाई: अपराध शाखा ने प्रमुख डिजिटल पुलिसिंग प्लेटफॉर्मों पर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया.

Ajit Sinha

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जारी धरने को समर्थन देने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x