Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी हरियाणा

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से कुलपति प्रो अजमेर सिंह मलिक शिष्टाचार मुलाकात की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज हरियाणा राजभवन में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति प्रो अजमेर मलिक ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की नीतियों, गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ने राज्य पाल बंडारू दत्तात्रेय को बताया कि विश्वविद्यालय में आज के समय 40 से अधिक कोर्स चलाए जा रहे है। विश्वविद्यालय में 5600 से अधिक छात्र व छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे है। आने वाले समय में विश्वविद्यालय में 6000 से अधिक छात्रों के दाखिले का लक्ष्य है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को प्रो मलिक ने बताया कि चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला प्रदेश का पहला विश्व विद्यालय है, जिसके सार्थक परिणाम भी मिल ने शुरू हो गए है। विश्वविद्यालय इंटरनेशनलाइजेशन की तरफ भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है। विभिन्न पी.एच.डी. पाठयक्रमों में 12 विदेशी छात्र शोध कर रहे है। विश्वविद्यालय में सिविल सर्विस की निशुल्क कोचिंग विद्यार्थियों को दी जा रही। विश्व विद्यालय में एनटीए की परिक्षाओं को आयोजित करवाने के लिए सेंटर की स्थापना की गई है।विश्वविद्यालय डिजिलॉकर व एबीसी से कनेक्ट हो गया है। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय आज के समय हरियाणा प्रदेश ही नहीं देश व विदेश में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है।

Related posts

देश का गौरव बढ़ाने में हरियाणावासियों का अहम योगदान: औमप्रकाश प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

एशिया का सबसे बड़ा आईटी हब बनेगा मानेसर, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग:सीएम मनोहर लाल की घोषणा, रेनीवेल परियोजना से गांव खाम्बी की पेयजल समस्या का होगा समाधान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x