Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

पर्वतारोही नरेंद्र सिंह की फ्लैग ऑफ सेरेमनी में शामिल होने गुरुग्राम पहुंचे सीएम नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को गुरुग्राम पहुंचकर पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव की फ्लैग ऑफ सेरेमनी में शामिल हुए और नरेंद्र यादव को अमेरिका रवाना करने के लिए हरी झंडी दिखाई। सैनी ने पर्वतारोही नरेंद्र को नॉर्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी द माउंट देनाली की फास्टेस्ट चढ़ाई करने के लिए शुभकामनाएं भी दी। सेक्टर-51 में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने सीएम सैनी का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के स्कूलों में बनी खेल नर्सरियों के माध्यम से सरकार साहसी युवाओं को जीरो ग्राउंड से आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जीरो ग्राउंड से हमारा युवा ऊपर उठ कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम ऊँचा कर रहा है। सीएम सैनी ने कहा कि अपनी मेहनत के दम पर हमारे खिलाड़ियों ने एक मुकाम हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद भाजपा सरकार की खेल पॉलिसी की बदौलत गोल्ड मेडल, रजत और कांस्य पदक लाने में देश के अंदर हरियाणा पहले स्थान पर है। युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार साहसी युवाओं के साथ है। उन्होंने कहा सरकार ने ऐसे साहसी युवाओं के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं जो रोमांचक गतिविधियों में भाग लेते हैं। विश्व की 10 सबसे उंची चोटियों को फतह करने वाले पर्वतारोहियों को सरकार पांच लाख रुपये दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एडवंचर स्पोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एडवंचर स्पोर्ट का गठन भी किया है ताकि युवाओं को आगे बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री ने सबसे कठिन चोटी को फतह करने के लिए पर्वतारोही नरेंद्र यादव को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र जैसे साहसी युवाओं से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत और नीति ठीक है। डबल इंजन सरकार ने 10 सालों में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। बिना किसी भेदभाव के देश और प्रदेश का विकास कराया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक नया भारत बनाया है जिसका डंका विश्व में बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों के लिए लाइसेंस सरल पोर्टल पर लाइसेंस ऑनलाइन ले सकतें हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: प्रदेश में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 1  फरवरी से खुलेंगें 

Ajit Sinha

चंडीगढ़:जेजेपी के संगठन में विस्तार, कानूनी प्रकोष्ठ में प्रदेशाध्यक्ष व 22 जिलाध्यक्ष नियुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x