Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सिंगरों के प्रोग्राम ऑर्गनाइजर राहुल को खेड़ीपुल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, नर्स की नौकरी के नाम पर लाखों ऐंठने का आरोप।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : खेड़ीपुल थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम एक लाख पचास हजार रूपए ऐंठने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी शख्स सिंगरों के प्रोग्रामों को दिल्ली में ऑर्गनाइज करता हैं और उसकी टिकटों को बेचने का कार्य करता हैं और पिछले ढेड़ सालों से पुलिस से बचता फिर रहा था।

थाना प्रभारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक मुकदमा नंबर -336 जोकि भूपानी थाने में दर्ज हैं जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 420,406,506 को दर्शाया गया हैं। उनका कहना हैं कि खेड़ीपुल थाना बनने के बाद यह मुकदमा उनके थाने में आ गया था। उनका कहना हैं कि शिकायतकर्ता जुली मशीह जोकि दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स का कार्य करती हैं। उससे दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल में नर्स की  नौकरी लगवाने के नाम पर मकान न. 180, गली नंबर -6,एच ब्लॉक, सेक्टर – 89 फरीदाबाद निवासी राहुल उससे एक लाख पचास हजार रूपए नगद ले लिए। उनका कहना हैं कि राहुल ने काफी समय न तो उसकी नौकरी लगा पाया ना तो उसके लिए हुए एक लाख पचास हजार रूपए लौटा पाया।
जब उसने उससे अपने पैसे मांगें तो उल्टा उससे जान से मारने की धमकी देने लगा के बाद पीड़ित जुली मशीह ने भूपानी थाने में उसकी शिकायत दी जिसपर पुलिस ने दिनांक 29 जुलाई 2016 को आरोपी राहुल के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 420, 406 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था के बाद  आरोपी राहुल अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत लेने हेतु चला गया पर हाईकोर्ट ने उल्टा पुलिस को आदेश दिया कि आरोपी राहुल को भगोड़ा साबित  करने हेतु कहा। उनका कहना हैं कि दोनों ही केसों में आरोपी राहुल को बीते सोमवार को बाईपास रोड,बदरपुर बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राहुल के  कब्जे से पुलिस ने नगद 20000/- रूपए नगद बरामद किए हैं।
 

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल व अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, बदला लेने की नियत से पवन जाट की हत्या करने के फ़िराक में थे, पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिवस की बधाई दी,हवन में हुए शामिल।

Ajit Sinha

गुड गवर्नेंस, शिक्षित हरियाणा और बनेगा स्वच्छ फरीदाबाद की ऑनलाइन सिस्टम प्रणाली प्रदेश में नम्बर वन: विक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x