Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कमल के फूल पर दिया एक-एक वोट देश के नए भविष्य की शुरूआत करेगा : नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/कुरूक्षेत्र:पिहोवा विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री  नायब सैनी ने कहा कि आप लोगों द्वारा दी गई वोट का कमाल है कि पीएम मोदी ने धारा- 370 को एक झटके में समाप्त कर दिया। वोटों की ताकत का ही परिणाम है कि अयोध्या में भव्य मंदिर बना जिसमें रामलला विराजमान हुए। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में देश को आर्थिक और सामरिक रूप मजबूत किया तथा बेहतर सड़कों का जाल बिछाया। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि 25 मई को कमल के फूल पर पड़ा हर वोट मोदी जी को ताकत देगा।भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि यह चुनाव देश को विकसित बनाने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। 2014 में जनता ने मोदी को चुना और पीएम मोदी ने 10 सालों में देश की समस्याओं का समाधान किया साथ देश का दुनिया में मान सम्मान बढ़ाया है।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश की विरासत के साथ-साथ भौतिक विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव से देश और देशवासियों के भविष्य की नई यात्रा की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि 25 मई को नवीन जिंदल को भारी मतों से जिताकर मोदी  के पास भेंजें।कांग्रेस को निशाना पर लेते हुए नायब सैनी ने कहा कि आजकल कांग्रेस के लोग परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस के लोगों की चिंता हर रोज बढ़ रही है। कांग्रेस के लोग सोचते हैं जो काम कांग्रेस 60 सालों में नहीं कर पाई उनसे ज्यादा काम मोदी सरकार ने 10 सालों में कैसे कर दिया। हताश कांग्रेस के नेता हार के डर से भ्रम की स्थिति पैदा करने में लगे हुए हैं।नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 सालों में कुरुक्षेत्र, पिहोवा समेत पूरे हरियाणा में विकास की गंगा बहा दी। ज्योतिसर का जीर्णोद्धार किया और इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधी सुविधाओं का जाल बिछा दिया। उन्होंने कहा कि विकसित कुरुक्षेत्र के निर्माण के लिए नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना में गरीबों को 5 लाख  रुपये तक के इलाज का अधिकार मिला है। हर घर को नल से स्वच्छ जल, 4 करोड़ लोगों को घर, साढ़े 3 लाख करोड़ की किसान सम्मान निधि, ग़रीबी के खिलाफ़ नरेंद्र मोदी की मज़बूत लड़ाई का परिणाम है कि 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से उपर उठे हैं।नायब सैनी ने कहा कि विकास के नए आयाम रचते हुए कुरुक्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का निर्माण ,आयुष विश्वविद्यालय, संस्कृत विश्वविद्यालय आदि अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरते रेलवे स्टेशन का पुनउर्त्थान हुआ है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के दिए  एक वोट की ताकत का असर है कि आज पूरे विश्व के सामने जब भारत बोलता है तो दुनिया इसे गौर से सुनती है। भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि मोदी के बारे में बताना जैसे सूरज को दीया दिखाना है। वे मोदी के सपने पूरे करने राजनीति में वापस आए हैं। उन्होंने कहा कि वे पिहोवा कुरुक्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क की फोर लेनिंग कराएंगे। पिहोवा नगर के गंदे पानी की निकासी के लिये सीवरेज सिस्टम को दुरूस्त कराएंगे और अस्पताल में स्वास्थ्य की अच्छी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। 

Related posts

अश्लील वीडियो कॉल और लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में संलिप्त महिला आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha

उपलब्धिः सीसीटीएनएस क्रियान्वयन में हरियाणा पुलिस रही अव्वल, प्रथम रैंक से सम्मानित

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने चार एसडीओ के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x