Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

शहीदों के सपनों का भारत बनाने का काम कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी : भजनलाल शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/असंध: करनाल के असंध में सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश में आजादी की लड़ाई में मां भारती के कितने वीर सपूतों ने अपने जीवन को समर्पित किया। आजादी के लिए बड़ा त्याग कर देश को आजादी दिलवाई। जो उन शहीदों और वीरों के सपने थे, वे जैसा भारत चाहते थे। आजादी के बाद एक ऐसी पार्टी की सरकार बनीं जिसने शहीदों के सपनों को खत्म करने का काम किया। शर्मा ने कहा कि 2014 के बाद देश की जनता ने परिवर्तन देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने भी प्रधानमंत्री मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम किया है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा देकर काम किया है। आज मनोहर लाल द्वारा लागू की गई योजनाओं की तारीफ पूरे देश में होती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को असंध में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए वोट की अपील की।मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले आए दिन बड़े बड़े भ्रष्टाचार सामने आते थे। 2014 के बाद कोई भ्रष्टाचार सामने नहीं आया है। 2014 से पहले देश में आतंकी हमले होते थे। हमारे देश को निशाना बनाया जाता था। 2014 के बाद देश में आतंकवाद कहीं भी नजर नहीं आया। अब कोई हमारे देश की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करता। कुछ लोग देश में तुष्टिकरण के आधार पर देश को दबाना चाहते थे। कांग्रेस कई दशकों से गरीबी हटाओ का नारा देती रही और वे आज भी गरीबी हटाने का नारा दे रहे हैं। 70 साल से यही नारा देते आ रहे हैं। लेकिन ये लोग गरीबी हटा नहीं पाए। कांग्रेस का गरीबों से कोई नाता नहीं है।सीएम भजनलाल ने कहा कि  देश में यदि किसी ने गरीबों के बारे में सोचा और गरीबों के लिए काम किया तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण योजनाएं चलाकर देश के गरीबों का भला किया। देश के विकास के लिए काम किया। सीमा सुरक्षा के लिए काम किया। दुनिया में बढ़ता भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया।कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि  कांग्रेस आज तक देश को जाति के आधार पर बांटते आई है और अब रंग भेद से बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धारा 370 लागू की थी और वो कहते थे कि यदि यह धारा हटाई गई तो पता नहीं क्या हो जाएगा। लेकिन मोदी जी ने एक बूंद भी नहीं गिरने दी और आज कश्मीर में शांति है। कांग्रेस ने हमेशा जनता को धोखा देने का काम किया है। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा के विकास को गति दी और अब मनोहर लाल जब जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल करेंगे तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रहित में साथ देने का काम करेंगे। डबल इंजन की सरकार होगी तो हरियाणा का विकास तेजी से दौड़ेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी हरियाणा की जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था 21वीं सदी भारत की होगी। 2014 के बाद का परिवर्तन अब यह दर्शा रहा है। धीरे-धीरे वह समय आ रहा है। यही नहीं हमारी अर्थव्यवस्था जो 11वें स्थान पर थी अब 5वें पायदान पर हैं। आने वाले दो साल में तीसरे स्थान पर हमारा देश होगा। आने वाले समय में भारत दुनिया में सिरमौर होगा। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। लोग मोदी के नेतृत्व में भारत को देखना चाहते हैं। आने वाला समय दुनिया में भारत का है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए, देश को सम्मान दिलाने के लिए, देश का गौरव बढ़ाने के लिए, देश से गरीबी मिटाने के लिए और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 25 मई को कमल का बटन दबाकर मनोहर लाल को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Related posts

राहुल-प्रियंका ने वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों के लिए घरों की नींव रखी।

Ajit Sinha

नए शिक्षा मंत्री पर राहुल गांधी का निशाना- बलात्कारियों को बचाने वाले से ज्यादा खराब आदमी कोई नहीं हो सकता।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आरटीएस ने लगाया कानूनगो पर 10,000 रूपए जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x