Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

भाजपा ने बनाया संकल्प पत्र के साथ दो दिन में प्रदेश के हर घर में पहुंचने का प्लान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ / रोहतक: लोकसभा चुनाव प्रचार को धार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र को साथ लेकर दो दिन में प्रदेश के हर घर में पहुंचने का प्लान बनाया है। 11 और 12 मई को विशेष रूप से चलाए जाने वाले हर बूथ-हर घर संपर्क अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। मंगलवार को रोहतक में प्रेस कांफ्रेंस करके हरियाणा भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने यह जानकारी दी। बराला ने बताया कि खुद मुख्यमंत्रीसैनी पंचकूला विधान सभा के बूथ नंबर 132 पर रहकर वहां के हर घर में संपर्क करेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के अपने बूथ के घरों में पहुंचेंगे। संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा रोहतक नगर के बूथ नंबर 132-133 पर रहेंगे। सुभाष बराला ने बताया कि वे खुद भी टोहाना के बूथ नंबर 142, 143, 144 पर संपर्क अभियान में हिस्सा लेंगे। जबकि राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ बादली विधानसभा के बूथ नंबर 80, 81 पर संकल्प पत्र के साथ घर घर जाएंगे। सुभाष बराला ने बताया कि अभियान के संयोजक वेदपाल एडवोकेट करनाल विधानसभा के रसपूलपुर गांव स्थित बूथ नंबर 46 पर जनसंपर्क अभियान करेंगे। बराला ने बताया कि हरियाणा के 19 हजार 800 से भी अधिक बूथों के लाखों घरों के दरवाजे पर भाजपा पहुंचेगी और लोगों को समझाएगी कि देश के विकास के लिए भाजपा आगामी वर्षों में कैसे आगे बढ़ेगी। बराला ने कहा कि भाजपा विकसित भारत के लिए काम कर रही है और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है।राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम से संबंधित एक सवाल पर सुभाष बराला ने बताया कि देश के गृहमंत्री का आना तय हो गया है,वे कब आएंगे,जल्दी इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 मई को चंडीगढ़ किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं,उसी दिन हरियाणा में भी उनके साथ बैठक होगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर योजनाएं बनेंगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के मंत्रियों,प्रदेश के मुख्यमंत्रियों एवं अन्य भाजपा नेताओं के कार्यक्रम भी होंगे। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बीरेंद्र सिंह पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जितना सम्मान उन्हें भाजपा में मिला, वो बीरेंद्र सिंह को कांग्रेस में पहले भी नहीं मिला और न भविष्य में मिल सकता है।उन्होंने कहा कि विपक्ष आपसी लड़ाई से पार नहीं पा रहा है, जबकि भाजपा अब तक 90 में से 78 विधानसभाओं में अपनी विजय संकल्प रैलियां पूरी कर चुकी है, जिसमें भाजपा को जनता भरपूर प्यार और समर्थन दे रही है। उन्होंने बताया कि 4309 शक्ति केंद्रों में से 3650 पर संगठनात्मक बैठकें व कार्यक्रम हो चुके हैं।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग न्यूज़: पलवल पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग रैकेट का किया पर्दाफाश, 4 अरेस्ट ,20.68 लाख की नगदी बरामद।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को लिया हिरासत में, जंतर -मंतर पर पहलवान बेटियों से मिलने पहुंचे थे -देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने पांच थानों के एसएचओ और एक सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x